Halloween party ideas 2015

उत्तरकाशी :
 दिलीप कुमार


जानकारी के अनुसार जनपद के मोरी क्षेत्र में बादल कल  रात   फट जाने से ,छह वाहनों  के बह जाने की सूचना मिली है.   कल रात से हो रही भारी बारिश के कारण ,आम जनता का जनजीवन प्रभावित हो गया है। आपकों बता दें कि जिले के सुदूरवर्ती मोरी ब्लॉक में देर रात से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदी और नाले उफ़ानों पर बने हुए है । गाड़ गदेरों के बढ़ते जलस्तर से आराकोट बंगाण क्षेत्र के अनेकों  गांवों में बाढ़ की स्तिथि बनी हुई है । गाड़ गदेरों का जलस्तर इतना बड़ा हुआ है कि गांवों को जोड़ने वाले 4 से 5  पुलिया पानी के बह गए। साथ ही खेतों में खड़ी धान की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है ।


आराकोट- डगोली, माकुली के लिए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने एसडीआरएफ, आईटीबीपी  पुलिस को  टीम डगोली के लिए रवाना कर दिया है।
बड़कोट से रेडक्रॉस की टीम को मय संसाधनो  टेंट, कम्बल, बरसाती आदि के साथ रवाना किया ।

जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने हिमाचल प्रदेश व देहरादून जिलाधिकारी से सहयोग हेतु दूरभाष पर वार्ता की ।जिले की सवेंदनशील जगहो पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, रेडक्रॉस, की टीमे रवाना की गयी है. ।प्रशासन  ने संवेदनशील जगहों पर हाईअलर्ट की  घोषणा की है। 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.