जर्मनी:
विगत वर्षों की परंपरा को निभाते हुए यूरोपियन संघ के देशों में भारतीय एवं भारतीय संस्कृति के विदेशी प्रेमियों द्वारा अबकी बार कुछ विशेष उत्साह एवं गर्मजोशी नजर आई। इसका प्रमुख कारण कश्मीर में धारा 370 का हटाना, तथा इसकी सफलता को संपूर्ण विश्व के देशों द्वारा समर्थन रहा। इसकी वजह से सभी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भारतवासियों ने सपरिवार बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
तथा सभी स्थानो पर वंदे मातरम, भारत माता की जयकारों से माहौल राष्ट्रभक्ति मय में हो गया। कार्यक्रम में पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके द्वारा विदेशों में रहने वाले भारतीयों को मिली सुविधाओं की प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पंडित श्री सुधीर शर्मा खजुराहो ने श्री अटल बिहारी बाजपेई जी एवं श्रीमती सुषमा स्वराज द्वारा विदेशों में भारतीयों को मिली मजबूती एवं सफलता के हेतु सहयोग के बारे में प्रकाश डाला तथा श्री मोदी जी द्वारा भारतीय दूतावासों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के मुख्य तथ्यों के बारे में बताया। श्री सुरेंद्र गुप्ता एवं श्री वरुन ग्रोवर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
मुख्य महिला वक्ता श्रीमती श्वेता जैन एवं कुमारी अंजली गुप्ता ने आजादी में मुख्य शहीदों के जीवनी पर अपना उद्बोधन दिया। मुख्य कार्यक्रम पेरिस, तुलुस, हैमबर्ग, वेनिस, मिलान रोम ब्रसल्स आदि स्थानों में हुआ कार्यक्रमों में विशेष सहयोग इंडियन इन फ्रांस, तुलुस योग एशोसिएशन, दद्दा जी कल्चर सेंटर, कुरुकुमा रेस्टॉरेंट, महाराजा रेस्टोरेंट, रंगोली रेस्टोरेंट (इटली), जाफरान (जर्मनी) तथा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ एशियन स्टडी (रोम) आदि संस्थानों का रहा। श्री थॉमस, राजेस्वर जैन, अरिकेश जोशी, समीर शर्मा, आशिफ खान, नीता राजन , फरहान खान, रफीक खान आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

.png)

एक टिप्पणी भेजें