उत्तरकाशी;
दिलीप कुमार
73वें स्वतंत्रता दिवस पर बतौर मुख्य अथिति उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जनपद में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया।स्वतंत्रता संग्राम सैनानी चन्द्रिया लाल ने जहां देश को स्वाधीनता दिलाने में अपना अहम योगदान दिया वहीं जनपद में बेहतरीन कार्य कर रहे जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की भी प्रशंसा की उन्होंने कहा कि डीएम ने आजादी के बाद पहले ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने जनपद के सुदूरवर्ती गांव लिवाड़ी,फीताड़ी,ओसला सर् बडियार जैसे गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और समय समय पर निस्तारण किया। इस हेतु स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री चन्द्रिया लाल ने बेहतरीन कार्य कर रहे जिलाधिकारी को जिले से ट्रांसफर नहीं होने पर सरकार को आगाह किया।उन्होंने बताया जिलाधिकारी रात दिन सुदूरवर्ती गांव ही नहीं अपितु गरीब तबके लोगों को भी आर्थिक रूप से भी मदद कर रहे हैं श्री चन्द्रिया लल ने अपने आजाद में दिए गए योगदान का व्याख्यान किया।
.png)

एक टिप्पणी भेजें