Halloween party ideas 2015

खतरे में लक्ष्मण झूला पुल, आवागमन के लिये बंद किया         

            
देहरादून:

 अपर मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश ने बताया कि ऋषिकेश स्थित लक्ष्मण झूला सेतु को आज दिनाँक 12/07/2019 से आवागमन हेतु बन्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह पुल वर्ष 1923 में निर्मित हुआ था जो वर्तमान में तत्समय के सापेक्ष अप्रत्याशित यातायात वृद्धि के कारण सेतु काफी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है एवं सेतु टावर    जीर्ण शीर्ण अवस्था में  होने के कारण एक ओर को झुके हुए प्रतीत हो रहे हैं। यातायात घनत्व और अधिक होने के कारण भविष्य में सेतु के क्षतिग्रस्त होने की सम्भावना है जिसके फलस्वरूप जनहानि की सम्भावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

 डिजाइन टैक स्ट्रक्चरल कन्सलटैंट की आॅबजर्वेशन में निम्नवत् रिपोर्ट प्राप्त हुई हैः-

अधिकांश पुल के पुर्जे / घटक फेल और कोलप्से की स्थिति में हैं। इस पुल को अब से पैदल यात्रियों के आवागमन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। पुल वर्तमान स्थिति के साथ किसी भी अधिक को बनाए रखने की स्थिति नहीं है।यह अत्यधिक अनुशंसा की जाती है कि इस पुल को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए: अन्यथा किसी भी समय कोई भी बड़ी चूक हो सकती है।

जिसके फलस्वरूप जनहानि एवं दुर्घटना न हो इस बात को दृष्टिगत रखते हुए लक्ष्मण झूला सेतु को आज दिनाँक 12 जुलाई, 2019 से आवागमन हेतु बन्द कर दिया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.