Halloween party ideas 2015

                                                                                                                                                                                                                      हरेला पर्व के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश व लायंस क्लब रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के अधिकारियों व क्लब के पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया। बृहस्पतिवार को हरेला पर्व पर आयोजित कार्यक्रम का एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर निदेशक एम्स पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने कहा कि भवनों के निर्माण के लिए हमें कईदफा पेड़ों की कटान की आवश्यकता पड़ती है, ऐसी स्थिति में हमें काटे गए पेड़ों की एवज में उससे कईगुना अधिक पौधों के रोपण व उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

 उन्होंने बताया कि पेड़ों की कटान की भरपाई इस रूप में नहीं करने और पर्यावरण की अनदेखी की वजह से ही ग्लोबल वार्मिंग की समस्या उत्पन्न हुई है। एम्स निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने ग्लोबल वार्मिंग की मुख्य वजह लगातार जारी पेड़ों की कटान व अनियोजित विकास को बताया। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधों के संरक्षण से ही प्राणवायु को स्वच्छ रखा जा सकता है और इसी से जीवन का संरक्षण हो सकता है। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर( प्रशासन) अंशुमन गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. ब्रह्मप्रकाश, डीन (एकेडमिक) प्रोफेसर मनोज गुप्ता व लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन पंकज चंदानी ने लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण की मुहिम में शामिल होना होगा, उन्होंने कहा कि धरती को हरियाली से आच्छादित करने के संकल्प से ही पर्यावरणीय असंतुलन से होने वाली घटनाओं को रोका जा सकता है। इस अवसर पर डीन नर्सिंग प्रो. सुरेश के. शर्मा, वित्त एवं मुख्य लेखाधिकारी डीपी लखेड़ा, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर सुलेमान अहमद, ईई एनपी सिंह,डा. गीता नेगी,डा. अनुभा अग्रवाल आदि ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष लॉयन लविश अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, युविका, ज्योति सिंघल, अतीक गुप्ता, मेघा गोयल, आयुषी छाबरा, पुनीत गर्ग, हिमांशु अरोड़ा, सर्वेश गुप्ता, सुशील छाबरा, आशीष अग्रवाल, अतुल जैन, डा. गगन शर्मा, अतुल सिंघल, रमेश, एम्स की आयुष विभागाध्यक्ष डा. वर्तिका सक्सेना, डा. मीनाक्षी धर, मनोज, जीनो, अज्जो, ​निखिल, अखिल आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.