ऋषिकेश;
उत्तम सिंह
गुमानीवाला के प्लांटेशन क्षेत्र में इन दिनों कटखने बंदरों का आतंक मचा हुआ है। दोपहर 11 बजे निर्मला भट्ट को बन्दर ने उस समय काट लिया जब वे छत पर कपड़े डाल रही थी। कि तभी अचानक कटखने बन्दर ने महिला पर हमला कर दिया। बन्दर ने दाहिने पाँव पर नुकीले दांत गाड़ दिए बन्दर के काटने पर महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मदद को भागे। ओर बन्दर को भगाया। बन्दर के काटने से महिला का पाँव लहूलुहान हो गया परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए ।लेकिन वहाँ पर रैबीज़ का इंजेक्शन न मिलने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ से उन्हें देर शाम को छुट्टी मिल पाई, इससे पूर्व भी प्लांटेशन क्षेत्र में विनीता देवी ,उमेद सिंह मिश्रवान, शंकर सिंह को भी बन्दर द्वारा काटा जा चुका है, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश व्यास ,सामाजिक कार्यकर्ता धर्म सिंह क्षेत्री ,रंजीत थापा ने वन विभाग से पीड़ित को मुआवजा देने की माँग की और साथ ही क्षेत्र में बन्दरों को पकड़ने के पिंजरा लगाने की माँग की।
एक टिप्पणी भेजें