Halloween party ideas 2015

देहरादून :


 भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय  सभागार में भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून की सदस्यता अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया |
कार्यशाला में संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी  जिला देहरादून शमशेर सिंह जी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है ।और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से ही हमने 2014 की तुलना में इस लोकसभा  चुनाव में उत्तराखंड में 6   प्रतिशत अधिक मत लेकर हम विजय हुए हैं और हम ने इस मिथक को तोड़ा है कि सत्तारूढ़ दल के लोकसभा सदस्य जीतकर नहीं आते हैं। हमें उत्तराखंड में 60% से अधिक मत प्राप्त हुए हैं और 65 से अधिक विधानसभा सीटों पर हमारे प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई ।
प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र रावत जी के कुशल नेतृत्व में   भ्रष्टाचार मुक्त होकर पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और सरकार ने भ्रष्टाचार पर कड़ा  प्रहार किया है ।
पारदर्शी खनन नीति से राजस्व दुगना किया गया है और शराब नीति से भी हमने राजस्व  बढ़ाया है और शराब की दुकानें कम की है ।किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और महिला सहायता समूह को भाजपा सरकार ने 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण देने का काम किया है।  जिला अध्यक्ष ने कहा कि आप जैसे कार्यकर्ताओं के दम पर ही आज हम विश्व की नंबर एक पार्टीहै।
जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर  द्वारा कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकताओं से जानकारी ली गई जिले में लगभग बीस हज़ार सदस्य बना दिये गए है।
मुख्य वक्ता के रूप में कार्यशाला में आये प्रदेश उपाध्यक्ष मंयक गुप्ता जी ने  संग़ठन पर्व सदस्यता अभियान के विषय मे विस्तार से जानकारी दी और समाज के हर वर्ग, जाति,धर्म के व्यकितयों को भाजपा से जोड़ने का आव्हान किया। गुप्ता जी ने कहा कि मोदी सरकार और त्रिवेन्द्र सरकार के काम से आज समाज का हर वर्ग खुश है    और आज अधिकांश व्यक्ति भाजपा से खुशी से जुड़ना चाहता है।
सहसपुर विधायक सहदेव पुण्डीर व विधायक गणेश जोशी ने  कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में और तेजी लाने की बात कही।


कार्यक्रम में ऋषिकेश नगर निगम के निर्दलीय पार्षद गौरव कौशिक को भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर  द्वारा भाजपा की सदस्यता दिलायी गई।
कार्यशाला में महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल,मेयर अनिता ममगाईं,कृष्ण कुमार सिंघल,जिला सदस्यता अभियान प्रमुख प्रेमचंद जैन,मधु चौहान आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर सूरत सिंह चौहान,दिनेश सजवाण,आशा चौहान,सम्पूर्ण सिंहरावत,रविन्दर,
दयानंद जोशी,शरद रावत प्रदीप धस्माना,विपुल मंदोली,विजय भट्ट,माया पंत,सुखबीर बटोला, पंकज शर्मा सुरेश उनियाल, चेतन शर्मा,राजेन्द्र मनवाल,स्नेह लता शर्मा,ममता नयाल सहित अनेको भाजपा जिला पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष व सैंकडो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अरुण मित्तल और सुदेश कंडवाल ने संयुक्त रूप से किया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.