Halloween party ideas 2015

 बुधवार 24 जुलाई 2019 : जानें, आज किन राशियों पर बरस रही मां लक्ष्‍मी की कृपा

 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट जी  देहरादून उत्तराखंड

मेष:

आज प्रातः 9 बजकर 21 मिनट तक बारहवां का उपरांत जन्म चंद्रमा मध्यम फल कारक है। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। क्रोध व भावुकता में लिया गयाा निर्णय कष्टकारी होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

वृषभ:

राशि स्वामी शुक्र तृतीय भाव में और चंद्रमा द्वादश भाव में होने के कारण व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। नौकरी संबंधी सुखद यात्रा का योग है। शाम तक पदोन्‍नति के योग बन रहे हैं।

मिथुन

द्वितीय भाव में कर्क राशि का शुक्र और एकादश आय में चंद्रमा उत्तम फलकारक है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्‍यवसाय में रुका हुआ कार्य संपन्‍न होगा। अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है।

कर्क:

आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। नौकरी में वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। आय के नए स्‍त्रोत बनेंगे।

सिंह:

जीविका की दिशा में सफलता मिलेगी। व्‍यवसाय संबंधी दूर की यात्रा के प्रयास सफल होंगे। नौकरी में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या:

आपकी जन्म राशि का स्वामी बुध एकादश आय भाव में विराजमान है। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु नतमस्तक होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय के नये स्रोत बनेंगे।

तुला:

राशि से सप्तम भाव में चंद्रमा बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने का संकेत है। रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की संभावना है। विरोधी परास्‍त होंगे।

वृश्चिक:

आपकी राशि का स्वामी मंगल मृगशिरा नक्षत्र में प्रविष्ट कर गया है। सप्तम प्रमुख केन्द्र में चंद्रमा होने से व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

धनु:

राशि स्वामी गुरू यद्यपि मार्गी चल रहा है तो भी अष्टम में बुध व शुक्र के योग से शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की संभावना है। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।

मकर:

आज आपको शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधान रहें, आज उधार दिया गया धन वापस मिलने के चांसेज कम हैं। व्‍यवसाय में लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

कुंभ:

आपकी राशि का स्वामी शनि एकादश लाभ भाव में केतु से युक्त है। सूर्य शनि पिता पुत्र हैं। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। किसी नए प्रॉजेक्‍ट के बारे में भी विचार कर सकते हैं।

मीन:

आज आपकी राशि से द्वादश घर में चंद्रमा विजय विभूति सफलता कारक है। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्‍यवसाय संबंधी यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें मै आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट जी देहरादून उत्तराखंड
9690551777
8810003002
निवास  पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मंदिर भोगपूर रानीपोखरी  देहरादून उत्तराखंड

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.