देहरादून;
आये दिन दून की सड़कें मासूम बच्चों के खून से लथपथ हो रही है। आज दिन समय करीब 2:00 बजे मोहकमपुर फ्लाईओवर से जोगीवाला की तरफ आ रहे ,एक ट्रक द्वारा एक स्कूटी को टक्कर मार दी गयी। उक्त सूचना पर तुरंत थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची।
मौके पर स्कूटी सवार घायल महिला एवं बच्ची को तुरंत उपचार हेतु कैलाश हॉस्पिटल लाया गया, जहां पर उपचार के दौरान बच्ची की मृत्यु हो गई एवं घायल घायल महिला का उपचार चल रहा है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिला स्कूटी से लक्ष्मण सिद्ध मंदिर से अपने घर की ओर आ रही थी तथा उसकी 7 वर्ष की पुत्री पीछे बैठी हुई थी।
तभी पीछे से आ रहे ट्रक द्वारा उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। ट्रक को पुलिस के कब्जे में ले लिया गया है, उक्त ट्रक लंगर सेवा में चलता है। घटना के कारणों की जांच जारी है। तहरीर आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मृतका बच्ची के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
मृतका का नाम
प्रियांशी खुल्बे पुत्री बसंत खुल्बे निवासी गोरखपुर चौक, नियर डिफेंस कॉलोनी, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र 7 वर्ष।
घायल महिला का नाम-
रीता खुल्बे पत्नी बसंत खुल्बे निवासी गोरखपुर चौक डिफेंस कॉलोनी, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र 31 वर्ष।

एक टिप्पणी भेजें