Halloween party ideas 2015


 उत्तरकाशी  :
दिलीप कुमार



आजादी के बाद पहली बार लगा ,सरबडियार में बहुउद्देश्यीय शिविर, 

 प्रखंड पुरोला के सीमांत क्षेत्र  सर बड़ियार  के आठ गांव  मे आजदी के बाद पहली बार सोमवार को डीएम डा.आशीष चौहान ने बहुउद्देश्यीय शिविर लगाया। गांव के लोगों ने अपने बीच अधिकारियों संघ देखा तो गामीणों का खुशी का ठीकाना नहीं रहा ओर लोग ढोल के थाप पर झूम उठे।बतादे कि राज्य गठन के 18 सालों बाद भी  मूलभूत सुविधाओं से वंचित सर बडियार में आज खुशी का ठिकाना नही रहा हैं।
 यही वजह हैं कि यहां के लोगों को नदी पार करने के लिये बल्लियों के सहारा  लेने को मजबूर हैं। आज़ादी के सात दशक  बाद भी क्षेत्र के  आधा दर्जन से अधिक गांव  मूलभूत सुविधाओं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व संचार  से वंचित हैं।
उत्तरकाशी जिले की पुरोला तहसील का  सरबड़ियार क्षेत्र  में स्थित सर,कासलौ, डिगाडी,किमडार,छानिका, गौल,लेवटाडी  सहित  आठ गांव  के बाशिन्दे आजादी  के बाद से आज तक  मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। आठ गांव को  सड़क से जोडने के लिये जिलाधिकारी ने जल्द सड़क बनाने का  आश्वासन  दिया। ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को बल्लियों का सहारा लेकर ही नदी को पार करना पड़ता है.

डीएम ने बरसात के दौरान नदी के तेज बहाव पर टृरोली लगाने के निर्देश  दिये हैं।   शिविर मैं 50 लोगों से अधिक लोगों को वृद्ध व विधवा पेंशन ,वहीं 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

इस दौरान डीएम ने डिगाडी, सर गांव मैं स्कूल का  निरीक्षण कर  जर्ज भावनों को ठीक करने की निर्देश दिये। इस दौरान , उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष  श्याम डोभाल, उपप्रमुख प्रकाश असवाल, संजय खत्री, प्रदान श्रीमती ऐलमा देवी, शिवपाल, कैलाश,सहित विभिन्न विभागों के अलाधिकारी मौजूद रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.