जम्मू-कश्मीर, बारामुला जिले में कल रात सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
ज्ञात हो कि पिछले 24 घंटे में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 04 आतंकवादी मारे गए है.
सेना द्वारा वहां आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिलने के बाद सोपोर के वाडूरा पीनीन गांव में सेना ने घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया।
माना जा रहा है कि इस इलाके में दो आतंकवादी फंसे थे।सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि आतंकवादी का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि उसकी पहचान और समूह संबद्धता का पता लगाया जा रहा है।
.png)

एक टिप्पणी भेजें