Halloween party ideas 2015

गुमानीवाला ;


ऋषिकेश के शहीद विकास गुरुग के स्मृति में अब शीघ्र ही शहीद स्मारक का निर्माण रूसा फार्म में होगा ।
इसके लिए अनुरोध पर द हंस फाउंडेशन  ने तीन लाख रुपए की धनराशि का चेक आज बैराज रोड स्थित कार्यालय पर शहीद विकास गुरुग के पिता रमेश गुरुग को हंस फाउंडेशन के पदमेंद्र बिष्ट व विधानसभा अध्यक्ष  श्री प्रेमचंद अग्रवाल को संयुक्त रूप से भेंट किया।
      16 जून 2018 को जम्मू-कश्मीर के नौशेरा लाम सेक्टर में शहीद हुए विकास गुरुग के स्मृति में विधायक निधि से चार लाख रुपए की लागत से रूषा फार्म गुमानीवाला में शहीद के स्मृति में द्वार का निर्माण भी किया गया l

ऋषिकेश के विगत वर्ष दो अन्य सैनिक भी शहीद हुए  है, उनके स्मृति में भी शहीद स्मारको का निर्माण किया जाएगा lजबकि शहीदो के स्मृति को चिरस्थाई रखने के लिए घोषणा की थी कि शहीदो के स्मृति में शहीद स्मारको का  निर्माण किया जाएगा

 जिसके लिए हंस फाउंडेशन से संपर्क कर तीन लाख रुपये की धनराशि का चेक आज शहीद विकास गुरुंग के पिता रमेश गुरुंग को भेंट किया ।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.