नई दिल्ली :
टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के दस्तानों पर भारतीय सेना के बलिदान बैज को लेकर आईसीसी की आपत्ति पर बहस तेज हो गई है। विश्व कप में टीम इंडिया के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धोनी ने जो दस्ताने पहने थे, उन पर सेना का बलिदान बैज बना हुआ था।
इस पर आईसीसी ने धोनी के दस्तानों से लोगो हटाने को कहा। शुक्रवार को महेन्द्र सिंह धौनी के पक्ष में भाजपा नेता कैलास विजयवर्गीय ने ट्विट करके ICC से कहा कि धोनी के ग्लब्स पर आपत्ति क्यों? महेन्द्र सिंह धौनी के ग्लब्स पर पैरा मिलेट्री फोर्स के बलिदान के मोनो पर ICC की आपत्ति गलत है।
ये हमारी सेना के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रोकना है तो मैदान पर पाक टीम की नमाज को रोको। ट्विटर पर भारतीय ICC के इस फैसले को गलत बता रहे हैं।
.png)

एक टिप्पणी भेजें