Halloween party ideas 2015

लन्दन;

रोमांचक मुकाबले में भारत ने आज ऑस्ट्रेलिया  को 36 रनों से मात दे दी। लन्दन के ओवल ग्राउंड में  भारत की टीम ने खूबसूरत पारी खेलते हुए , 10 विकेट चटकाए और ऑस्ट्रेलिया की की टीम को 316 रनों पर ही ढेर कर दिया।
कंगारुओं ने भारत की क्रिकेट टीम द्वारा बनाये गए 353 रनों  का पीछा करते हुए , लक्ष्य को पाने के लिये पुरजोर कोशिश की। परंतु  उनकी पूरी टीम 316  रनों पर ही ढेर हो गयी। टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाज़ी का फैसला लिया और भुवनेश्वर और बुमराह ने 03-03 विकेट और चहल ने 02 विकेट चटकाए।
शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 117 रन बनाए। यह एक दिनी क्रिकेट में उनका 17 वां शतक था।।कोहली  ने 82, धोनी ने 27, रोहित ने 57 और हार्दिक ने 48 रन बनाए।
,
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों में डेविड वार्नर 56, स्मिथ ने 59, फिंच ने 36, कूल्टर ने 04, मैक्सवेल ने 28, केरी ने55 स्टैंइस ने0 और कमिन्स ने 08 रन ,स्टार्क ने 3 और जम्पा ने 01 रन का योगदान देते हुए,  कुल 316/10, 50 ओवर में बनाये।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.