Halloween party ideas 2015



झंडा हटाने के विवाद में हिंसा, भाजपा के 3 और तृणमूल के एक कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत
   उत्तर 24 परगना में भाजपा का झंडा निकालकर फेंकने पर विवाद, गोलियां चलीं

 मुकुल रॉय बोले- गृह मंत्री अमित शाह को रिपोर्ट भेजी है, हिंसा के लिए तृणमूल जिम्मेदार

कोलकाता ;


पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान शुरू हुई हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर 24 परगना जिले में शनिवार शाम को भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में गोलियां चलीं। भाजपा नेताओं का दावा है कि हिंसा में उनके तीन कार्यकर्ताओं की मौत हुई। तृणमूल के एक कार्यकर्ता की भी जान गई है। तीन लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस की ओर से इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु ने कहा है कि तृणमूल के कार्यकर्ता संदेशखली इलाके में भाजपा का झंडा निकालक फेंक रहे थे। जब भाजपा नेता उन्हें रोकने के लिए गए तो तृणमूल के लोगों नेगोलियां चलाईं। इसमें भाजपा के तीन कार्यकर्ता सुकांता मंडल, प्रदीप मंडल और शंकर मंडल की मौत हो गई।  भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत का दावा सायंतन ने दावा किया है कि हिंसा में दो और कार्यकर्ताओं की मौत हुई, लेकिन अभी तक उनके शव बरामद नहीं हुए। वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकुल रॉय ने कहा कि इस मामले की जानकारी गृह मंत्री अमित शाह को दी गई है। उन्हें बताया गया है कि मामले में तृणमूल ही पूरी तरह से जिम्मेदार है। तृणमूल ने ही बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा छेड़ी हुई है। तृणमूल ने भी एक कार्यकर्ता की हत्या का दावा किया है। पार्टी के वरिष्ठ राज्य मंत्री ज्योतिप्रियो मलिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपहरण के बादतृणमूल समर्थक कयूम मुल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त कयूम तृणमूल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.