Halloween party ideas 2015

लोकसभा चुनाव  के लगभग सभी सीटों के रुझान आ चुके है.भाजपा को 337  सीटों पर बढ़त मिल रही है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ ,अपने बेटे की जीत पर मीडिया से मुखातिब हुई है.




सुबह 11.10 बजे, बीजेपी 18 सीटों पर आगे है। टीएमसी 19 सीटों पर आगे है और कांग्रेस 2 पर आगे चल रही है। ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी वर्तमान में डायमंड हार्बर से आगे हैं।

राज्य में चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हुए सात चरणों में हुए थे, जिसमें 54 महिलाओं सहित 466 उम्मीदवार मैदान में थे। सभी मतगणना केंद्रों को सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

चुनाव आयोग (EC) मतगणना के प्रत्येक दौर के अंत में रुझानों की घोषणा करेगा।
मेदिनीपुर: दिलीप घोष (भाजपा)

बनगाँव: शांतनु ठाकुर (भाजपा)

बर्धमान -दुर्गापुर- भाजपा

बिष्णुपुर: भाजपा

हुगली: लॉकेट चटर्जी (भाजपा)

जादवपुर: मिमी चटर्जी (टीएमसी)

बांकुरा: भाजपा

दार्जिलिंग: भाजपा

बैरकपुर: अर्जुन सिंह (भाजपा)

मालदह दक्षिण: कांग्रेस

दमदम: टीएमसी

बहरामपुर: कांग्रेस
आगे  चल  रहे  है .


 उत्तराखंड में सभी 05 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाये हुए है जबकि आंध्र प्रदेश में भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई. हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड  नैनीताल सीट में  अपने प्रतिद्वंदी अजय भट्ट से  115939 वोटों से पीछे चल रहे है.

उत्तर प्रदेश में 52 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाये है जबकि कांग्रेस, बसपा, सपा क्रमश 02,14,10  पर आगे है .

सुषमा स्वराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट  कर यह कहा है कि
" भारतीय जनता पार्टी को इतनी बड़ी विजय दिलाने के लिए आपका बहुत बहुत अभिनन्दन.  मैं देशवासियों के प्रति हृदय से कृज्ञता व्यक्त करती हूँ."


हरियाणा में 10 में से 10 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाये हुए है.  रायबरेली से सोनिया गाँधी आगे चल रही है जबकि गौतम गंभीर  पूर्वी दिल्ली में बढ़त बनाये हुए है। दिल्ली में सभी सीटों पर भाजपा को बढ़त है.

भोपाल सीट पर भाजपा की प्रज्ञा ठाकुर, कांग्रेस के  दिग्विजय सिंह से आगे चल रही है

जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती अनंतनाग सीट  पर पीछे चल रही है. 

स्मृति ईरानी राहुल गाँधी से आगे है, उनके बीच 7 हज़ार वोट का अंतर्  है.


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.