जंगलों में बढ़ती हुई आग ने ,अब रौद्र रूप धारण करते हुए रिहायशी इलाकों में भी पंहुचना शुरू कर दिया है, भिलंगना रेंज में
घनसाली ( टिहरी गढ़वाल ):
जंगल की आग रिहायशी इलाकों में पंहुच जाने से एक गरीब मजदूर का घर चपेट में आ गया है. आग इतनी भीषण थी कि यहां घर मे रखा सारा सामान जलकर खाक
हो गया। ग्रामीणों ने मजदूर के घर को आग से बचाने प्रयास तो किया मगर देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया
दरअसल मजदूर राजेन्द्र प्रसाद जो कि गूंगा भी है मजदूर टिहरी जिले के घनसाली के रौंसाल गांव में निवास करता है मजदूर ने अपने सारे जीवन की जमा पूंजी से अपने रैनबसेरे के लिए एक कच्चा मकान बनाया था जो कि अब भीषण आग की चपेट में आने से पूरी तरह खाक हो गया है.
मजदूर राजेन्द्र प्रसाद रोज की भांति सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकला दिन के समय किसी ने उसको बताया कि उसका घर आग की चपेट में आ गया. आग की सूचना मिलते ही राजेन्द्र प्रसाद व ग्रामीण मौके पर पहुँचे ग्रामीणों के लाख प्रयास के बाद भी आग ने भीषण रूप ले लिया और देखते ही देखते राजेन्द्र प्रसाद का पूरा मकान जलकर खाक हो गया
.png)
एक टिप्पणी भेजें