Halloween party ideas 2015


उत्तरकाशी:

दिलीप कुमार


 सच्चाई और ईमानदारी के प्रतीक स्व०राजेन्द्र सिंह रावत को आज उनके पुण्य  तिथि पर याद किया गया।
यमुना घाटी में चकबन्दी के प्रेरणादायक स्व०राजेन्द्र से आज भी लोग अपने जीवन मे उतारते है।उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में यह अभियान विभिन्न लोगों द्वारा छेड़ा गया।

उत्तरकाशी में इस अभियान मे महत्वपूर्ण योगदान उत्तरकाशी ज़िला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष स्व॰ राजेंद्र सिंह रावत ने दिया स्वेच्छिक चकबंदी हेतु सत्तर के दशक मे वृहित जनजागरण अभियान छेड़ा और अपने गाँव बीफ जो कि आज  नारायनपुरी के नाम से जाना जाता है।

 राजेन्द्र सिंह रावत वर्षो की मेहनत के पश्चात धरातल पर भी उतारा।जिसका लाभ उस गाँव के कृषक उठा रहे हैं। इस अभियान मे उनके साथ उनके छोटे भाई ओर यमुनोत्री विधानसभा के विधायक श्री केदार सिंह रावत भी थे।

इस अवसर पर चैन सिंह रावत, उनकी पत्नी बचनी देवी, रणवीर, प्रदीप बिष्ट, सुरेश रमोला, अमित डिमरी, प्रताप तोमर आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.