अंतिम जैन तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती आज देश भर में मनाई जा रही है।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
एक संदेश में, राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान महावीर के शांति और अहिंसा के संदेश ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है। उन्होंने कहा, इस शुभ दिन पर, लोगों को हमारे देश और दुनिया भर में सौहार्द के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, कि भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और सार्वभौमिक करुणा के संदेशों ने धार्मिकता और ईमानदारी का मार्ग रोशन किया। श्री नायडू ने कहा, उनकी शिक्षाएं सार्वभौमिक हैं और इसलिए पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं।
एक टिप्पणी भेजें