Halloween party ideas 2015


1.विश्व पृथ्वी दिवस’ के उपलक्ष्य में पेन-इंडिया स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
2.पृथ्वी के चित्रों पर रंग भरकर दिया पृथ्वी संरक्षण का संदेश

डोईवाला;

विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पेन-इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले संचालित निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नौनिहालों ने पृथ्वी के चित्रों पर रंग भरकर पृथ्वी संरक्षण का दिया संदेश दिया।
शनिवार को भानियावाला स्थित निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल में पृथ्वी व पर्यावरण से संबंधित चित्रों पर नौनिहालों ने अपने मनचाहे रंग भरे। इन रंगों के जरिये बच्चों ने दुनिया को पृथ्वी संरक्षण का संदेश दिया।
पेन-इंडिया फाउंडेशन के संरक्षक डॉ.प्रकाश केशवया ने बताया कि पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है, जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में आयोजित किया जाता है। साल 1970 से प्रारम्भ हुए इस दिवस को आज लगभग पूरी दुनिया में मनाया जाता है।

पेन-इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक अनूप रावत ने कहा कि नौनिहाल ही हमारा भविष्य हैं, इसलिए इनको पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण के लिए अभी से जागरुक करना जरूरी है। उन्होंने बच्चों से कहा कि जैसे रंगों से पृथ्वी के चित्र को रंगीन किया है। वैसे ही पर्यावरण संरक्षण के जरिये पृथ्वी को फिर से उसके वास्तविक स्वरुप में ला सकते हैं।
फाउंडेशन के सहसंस्थापक व निदेशक संतोष बुड़ाकोटी ने बताया कि पेन-इंडिया स्कूल में बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान तक ही सीमित नहीं रखा जाता।

बच्चों के समग्र विकास के लिए एक्टीविटी बेस्ड एजुकेशन दी जाती है, ताकि वह आसानी से उसे समझ सकें। चित्रकला प्रतियोगिता के बाद पेन-डंडिया स्कूल की ओर से लोगों को जागरुकत करने हेतु स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान वॉलंटियर शिक्षिका ऋतु शर्मा व दीपालिका नेगी भी मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.