Halloween party ideas 2015

राशिफल 9 अप्रैलः आज नवरात्र के चौथे दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत

    आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड

मेष:

धन प्राप्ति का योग एवं धन निवेश से लाभ होगा। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। उन्नति के अनेक अवसर मिलेंगे।

वृषभ:

उच्चाधिकारी का सहयोग, उत्साह बना रहेगा। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन:

अत्यधिक खर्च से बचें, कार्यों में बाधाऐं आ सकती हैं। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें।

कर्क:

विशेष लाभ, कार्यों की पूर्णता, जोखिमपूर्ण निवेश में लाभ है। आज आपका मन चित्त प्रसन्न रहेगा, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात।

सिंह:

पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी, मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। कार्यों में रूचि, सफलता एवं नई योजना भरा दिन होगा। सुख के साधन बढ़ेंगे।

कन्या:

भाग्य आज आपका साथ देगा, अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधी परास्त होंगें, यात्रा लाभकारी रहेगी। मंगलमय दिन रहेगा।

तुला:

आज कहीं भी जाएं सतर्क रहें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा न करें, वाहन धीमी गति से चलाएं।

वृश्चिक:

प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश कर सकते हैं। अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें।

धनु:

अचानक कोई शुभ समाचार या रूका हुआ धन प्राप्त होगा। उन्नतिदायक दिन, शत्रु बलहीन रहेंगें। आय-संपत्ति के लिए शुभ है।

मकर:

कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं पर उपाय करके घर से निकलें तो लाभ होगा। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च।

कुंभ:

नकारात्मक परिस्थितियों से बचने के लिए किसी से भी वाद-विवाद न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें।

मीन:

पूरा दिन मंगलमय बीतेगा, मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी, आज आपका मनोबल बढ़ेगा।

 * आचार्य देवेंद्र प्रसाद भट्ट * (देव जी भट्ट) बागेश्वर महादेव मंदिर के पास निवास पाली बागी भोगपुर रानीपोखरी देहरादून उत्तराखंड

9690 551 777
7351 551 777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.