Halloween party ideas 2015







  • एसआरएचयू से 318 डॉक्टर राष्ट्र सेवा को समर्पित

  • राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने दी छात्र-छात्राओं को दी उपाधि व शुभकामनाएं



डोईवाला:

 स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) का तीसरा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ से देश और समाज की सेवा के भाव से कार्य करने की बात कही।







अपने संबोधन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने कहा कि स्वामी राम के आदर्शों को इस संस्थान के ध्येय वाक्य ”प्रेम,सेवा और स्मरण” में देखा जा सकता है। डॉक्टरों को समाज और देश की सेवा,गरीबों का भला करना चाहिए। यदि मरीज के पास पैसे नहीं हैं तो भी उसे इलाज मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि,”मरीज के ईलाज में उपचार के साथ-साथ डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के अच्छे व्यवहार,सांत्वना और सहानुभूति का अपना अलग असर होता है। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा,”भौतिक लक्ष्य के साथ ही वेद, वेदांत, आध्यात्म के द्वारा जीवन के सर्वोच्च लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। स्वामी राम जी ने यह संस्थान जिस विजन और मिशन के साथ शुरू किया था हम उस पर खरे उतरने का प्रयास कर रहे हैं। स्वामी राम की जन्मस्थली पौड़ी गढ़वाल स्थित तोली गांव में एक पोलीटेक्नीक कॉलेज शुरू किया गया है। हमने कोई हॉस्टल नहीं बनाया जिससे आस-पास के 15 गांव के लोगों को रोजगार मिला है। हमारा यह कदम पहाड़ से पलायन रोकने में मददगार होगा। स्वामी राम का मिशन “पहाड़ की सेवा” था जिसे साकार करने में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान प्रति कुलपति डॉ.विजेंद्र चौहान, रजिस्ट्रार नलिन भटनागर, बीओजी मेंबर डॉ.वीना कालरा, डॉ.सुनील सैनी सहित समारोह का संचालन अनुभा नागलिया ने किया। समारोह में अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश व दून विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.सीएस नौटियाल भी मौजूद रहे।+++


*छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह

दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले सभी छात्रों में उत्साह रहा। समारोह में विश्विविद्याय के विभिन्न कॉलेजों के 618 छात्र-छात्राएं शामिल रहें।
*समारोह में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक*
दीक्षांत समारोह में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। समारोह के आकर्षण का केंद्र छात्र-छात्राओं की वेशभूषा रही। सभी छात्र-छात्राएं भारतीय संस्कृति के पहनावे में नजर
*सिर्फ शिक्षण नहीं प्रेरणादायक संस्थान है एसआरएचयू*
पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने कहा कि ”पहाड़ों में डॉक्टरों की कमी है लेकिन स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय इस दिशा में काम कर रहे हैं। टिहरी जिला चिकित्सालय, बेलेश्वर व देवप्रयाग सहित पौड़ी में हिमालयन हॉस्पिटल जनसेवा के क्षेत्र में काम कर रहा है। यही नहीं स्वरोजगार व कौशल विकास के क्षेत्र में युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है। दूसरे शिक्षण संस्थानों को भी स्वामी राम हिलायन विश्वविद्यालय की सेवाभाव से प्रेरणा लेनी चाहिए।

विशेष अवॉर्ड से सम्मानित छात्र-छात्राएं

डॉ.स्वामी राम बेस्ट ग्रेजुएट अवॉर्ड- स्नेहा देवली


डॉ.पी.उपाध्याय व ऋतु आर.पी. अग्रवाल गोल्ड मेडल- विवेक राजदेव
विश्वविद्यालय की पहली पीएचडी- डॉ.कमली प्रकाश


कुल 618 छात्रों को दी गई डिग्री

हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस- 318
हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग- 129
हिमालयन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज- 106
हिमालयन स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी- 63

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.