वाचस्पति रयाल
पूरे देश में मोदी मैजिक के चलते प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में होंगी ,क्योंकि 60 वर्षों से भी अधिक समय तक देश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार ने देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने, विकास का पहिया जाम करने और अराजकता को बढ़ावा देने का काम किया है।इन सब चीजों से आजिज आकर जनता ने एक बार फिर से देश में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।यह कहना था
पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत का। वे अपने चुनाव प्रचार करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल सहित लाव लश्कर के साथ देवप्रयाग, मरोडा़गाड,लसेर,चाका,पोखरी, गजा,खाडी,फकोट,आगरखाल व हिंडोलाखाल होते हुए नरेन्द्र नगर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और देश में किए गए विकास कार्यों की वजह से ही समूचे विश्व में भारत का मान सम्मान और गौरव बढा़, क्षेत्र में विकास के कार्य तेजी से हो रहे आलवेदर रोड़ ,ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेलवे लाइन, गरीब और महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में कई विकास योजनाओं को धरातल पर अम्लीजामा पहनाये जाने के काम तेजी से हो रहे हैं। इसीलिए देश व प्रदेश की जनता राष्ट्र को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए फिर से दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। कहां पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीतेगी।
.
इस मौके पर प्रदीप बूथ प्रभारी आदित्य कोठारी, जिला अध्यक्ष संजय नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल पुंडीर, गजा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र खाती ,नलिन भट्ट ,पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, राजवीर पुंडीर, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष रेखा राणा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विवेक उनियाल, प्रमुख विनीता बिष्ट, मंगल सिंह नेगी ,उपेंद्र थपलियाल उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें