Halloween party ideas 2015


ऋषिकेश :
उत्तम सिंह


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिश्र के अंतर्गत ग्राम सभा जोगीवाला माफी में महिला समूह का गठन किया गया। इसमें  7 छोटे  समूहों को आपस मे समाहितकर ग्राम संगठन का सर्जन कर गठित महिला समूह में  सर्वसम्मति से संगठन की अध्यक्ष  प्रमिला रमोला को समूह का अध्यक्ष चयनित किया।

सचिव के पद पर  ललीता व कोषाध्यक्ष के पद पर पूनम का चयन किया गया। इस अवसर पर डोईवाला  प्रोफ़ेशनल रिसोर्स पर्सन नवीन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन करके महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

 तेलंगाना राज्य से आई  सिनियर सी सीआरपी पूर्णा, व जाहिदा बेगम ने महिलाओं को पांच दिवसीय ट्रेडिंग में  समूह  गठन  और उससे होने वाले फायदे और सरकार द्वारा मिलने वाली   सुविधाओ, महिला सशक्तिकण के साथ ही समूहों के उद्देश्य व कार्यों की जानकारी दी।


 परियोजना सहायक चंद्र किशोर ने महिला समूहों के बारे मे विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर उप प्रधान जागृति देवी ,समूह अध्यक्ष ,सचिव कोषाध्यक्ष व  सदस्यगण  ने स्व रोजगार  के लिए अपनी सहमति प्रकट करते हुए निर्णय  लिया कि महिलाएं सिलाई व कपड़े के बैग बनाने का प्रशिक्षण लेंगी। वहीं  सामाजिक कार्यकर्ता शोबन सिंह कैन्तुरा ने भविष्य मे भारी उपकरण मशीन की आवश्यकता होने पर महिला समूह को मदद का आश्वासन दिया ।अंत मे समूह की महिलाओं के समूह के गीत के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.