Halloween party ideas 2015


 पौडी गढवाल :



जयपुर के केसर बाग में  21 फरवरी 2019 को आयोजित कार्यक्रम मे नेपाल समरस्ता संस्था द्वारा  मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति की संस्थापक व अध्यक्षा कमला डबराल को महिला शक्ति शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया । जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ डिम्पल झा  (राज्य मंत्री नेपाल सरकार) डॉ विष्णु झा  (पूर्व राजदूत नेपाल सरकार) व अनिल झा  (सांसद व पूर्व राज्यमंत्री नेपाल सरकार) द्वारा उनके सामाजिक कार्यो को देखते हुऐ मैडल ,प्रशस्ति पत्र व शालओढ़ा कर सम्मानित किया गया।

वहीं  संस्थान के प्रदेश संयोजक  साहिल उनियाल  द्वारा बताया गया कि यह सम्मान सम्पूर्ण संस्थान के साथ साथ प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है क्योंकि इस सम्मान के लिए बहुत ही कम व उत्कृष्ट लगातर समाज के लिए कार्य कर रही महिलाओं को दिया जाता है वही संस्था सम्पूर्ण प्रदेश में महिला सशक्तिकरण. कन्या भ्रूण हत्या,शिक्षा, स्वास्थय,स्वरोजगार पर्यावरण के लिए कार्य कर रही है इसीलिए अध्यक्षा कमला डबराल के कार्यों को देखते हुए यह सम्मान दिया गया

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.