Halloween party ideas 2015

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका  शनिवार  23 फरवरी 2019 का दिन


आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड

मेष- स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष- परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। माता का साथ मिलेगा। सांसारिक सुखों में वृद्धि होगी।

मिथुन- आत्मसंयत रहने की जरूरत है। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार में कलह हो सकती है।

कर्क- कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। माता को स्वास्थ्य परेशानी रहेगी। परिवार की परेशानी बढ़ सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

सिंह- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

कन्या- मानसिक शान्ति रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। आय वृद्धि भी होगी।

तुला- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

वृश्चिक- आशा-निराशा के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

धनु- मन अशान्त रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार से दूर जा सकते हैं।

मकर- भवन सुख में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आयेगी। सांसारिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कुंभ- माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आय की स्थिति में सुधार होगा। भाई-बहनों का सानिध्य मिलेगा। यात्रा कष्टमय रहेगी।

मीन- परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।


  आचार्य देवेंद्र प्रसाद भट्ट (देव जी भट्ट) बागेश्वर महादेव मंदिर के पास निवास पाली बागी भोगपुर रणिपोखरी देहरादून उत्तराखंड
9690551777 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.