राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पुष्य पर्व की पूर्व संध्या पर सभी नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि "सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही मौसम बदलने लगता है, मैं इस अवसर पर सभी भारतीयों और विदेशों में बसें देशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पुष्य पर्व के साथ-साथ फसल कटाई के उत्सव पर अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
राष्ट्रपति ने कहा कि ये त्यौहार पूरे भारत में विविध रूपों में किन्तु समानता के साथ मनाए जाते हैं। यह उत्सव हमारे देश के किसानों और अन्य करोड़ों लोगों के अथक परिश्रम और तप की सराहना का भी होता है। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर सभी देशवासियों की समृद्धि, खुशहाली और भ्रातृत्व भावना को और मजबूत बनाने की भी कामाना की।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है। लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नई फसल के उपलक्ष में मनाये जाने वाला यह पर्व किसानों के लिए भी उल्लास का अवसर होता है तथा यह पर्व हम सभी में नई ऊर्जा का संचार करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर्व पर हमें अपने संस्कृतिक मूल्यों तथा सामाजिक रीति-रिवाजों के महत्व को बचाए रखने पर ध्यान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए।
.png)

एक टिप्पणी भेजें