देहरादून ;
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बिजली के करंट से झुलसी रूद्रप्रयाग की कुमारी अनुष्का के उपचार के लिए 01 लाख 50 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की है। अनुष्का का उपचार देहरादून के कैलाश अस्पताल में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस प्रकार की घटना पर खेद जताया है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इस प्रकार की घटना दुबारा न हो इसके लिए अहतियात बरतने के साथ ही विद्युत लाईनों के रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
जनपद रुद्रप्रयाग के उर्खोली गाँव की 12 वर्षीय अनुष्का नेगी पर दुखों का पहाड़ टूटा है। 31 दिसम्बर को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से अनुष्का बुरी तरह जल गई थी। आनन-फ़ानन में अनुष्का को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सकों ने बताया कि बालिका का दाँया हाथ काटना पड़ेगा। बालिका कम से कम तीन माह तक अस्पताल में रहेगी। उसके उपचार पर क़रीब दस लाख रुपए ख़र्च होने अनुमान है। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी ख़राब है कि वह अपने बच्चे का उपचार नहीं करा सकते हैं। उन्होंने इलाज़ के लिए मदद की गुहार लगाई थी।

एक टिप्पणी भेजें