देहरादूनः
उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह एवं बडी संख्या में कांगे्रस कार्यकर्ताआंे ने प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर श्री प्रीमत सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम सब को सुभाष चन्द्र बोस के बताये हुए रास्ते पर चलकर देश को विकास की ओर ले जाने का काम करना है। जिस भारत का सपना देखते हुए नेता जी ने अंग्रेजों से अपनी जान की परवाह किये बिना लोहा लिया हम सभी कांगे्रस कार्यकर्ताआंे को नेता जी के सपनों के भारत को साकार करने के लिए सदैव प्रयासरत रहना होगा।
श्रीमती प्रियंका गांधी को नई जिम्मेदारी मिलने से पूरे देश के कांगे्रसियों में जोश और उत्साह।
कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा श्रीमती प्रियंका गांधी को कांगे्रस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किये जाने का स्वागत करते हुए आज उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह के नेतृत्व मेें उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस कमेटी के मुख्यालय राजपुर रोड में मिष्ठान वितरण किया एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गाधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने का स्वागत करते हुए एक दूसरे को बधाई दी और मिठाई खिलाई। प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी के नेतागण व कार्यकर्तागण एकत्रित हुए और श्रीमती प्रियंका गांधी को मिली जिम्मेदारी का जश्न, आतिशबाजी और मिठाई बाॅटकर किया गया। प्रदेश मुख्यालय में कांगे्रसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कहा श्रीमती प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने से पूरे देश के कांगे्रसजनों में उत्साह का माहौल है।
लंबे समय से देश के करोड़ांे कांग्रेसजन आज के दिन का इंतजार कर रहे थे। श्रीमती प्रियंका गांधी जी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिलने से पूरे देश का राजनीतिक परिदृश्य बदल जायेगा और आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में इसका जबरदस्त प्रभाव पडेगा। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि अब कांगे्रस की वापसी 2019 मेें सुनिश्चित है और उत्तराखण्ड कांगे्रस को श्रीमती गांधी को मिली जिम्मेदारी से विशेष रूप से लाभ होगा। उन्होेंने कहा कि प्रियंका गांधी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव रहा है उनकी शिक्षा दिशा उत्तराखण्ड में हुई है और उनकी बच्चों की भी शिक्षा वर्तमान में उत्तराखण्ड में ही हो रही है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी देहरादून, मंसूरी, कौसानी जैसे उत्तराखण्ड के अनेक क्षेत्रों से वाकिफ है और उत्तराखण्ड के लोगों में उनके प्रति सम्मान और प्रेम है निश्चित तौर पर गांधी के राजनीतिक कद बढ़ने से उत्तराखण्ड में भी कांगे्रस को बल मिलेगा। इस असवर पर महामंत्री संगठन श्री विजय सारस्वत और धीरेन्द्र प्रताप ने भी खुशी जाहिर करते हुए उन्हंे बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, शूरबीर सिंह सजवाण, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रमोद कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्डारी, प्रदेश प्रवक्ता, गरिमा महरा दसौनी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश कार्यक्रम राजेन्द्र शाह, राजीव महर्षि, प्रदीप भट्ट, राजेश शर्मा, नीनू सहगल, अर्जुन सोनकर, प्रदीप जोशी, रीता रानी, जगदीश धीमान, प्रदीप जोशी, अभिषेक चैहान, राजपाल सिंह चैहान, युगराज सिंह तोमर, महेश जोशी, दीवान सिंह, ताहिर अली, अजय नेगी, हरविन्द सिंह रतन, अजय सिंह, कमलेश रमन, पार्षद, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, उर्मिला थापा, मजुला तोमर, परिणीता बडौनी, आनन्द बहुगुणा,महेश जोशी, सुरेन्द्र रांगड़, शैलेन्द्र करगेती, यशपाल चैहान, साावित्री थापा, कमर ताबी, मनमोहन शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें