Halloween party ideas 2015

राशिफल 29 जनवरी, 2019: वृश्चिक राशि का चंद्रमा इनके लिए फायदेमंद


 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड 

मेष:
आज दिन की शुरुआत आनंद-प्रमोद के साथ होगी। फिट रहेंगे। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। राग-द्वेष से दूर रहें और शत्रुओं से संभलकर चलें। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। गहन चिंतन-मनन आपके मन को शांति प्रदान करेंगे।

वृषभ:

व्‍यापारियों को यश-कीर्ति और सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का पूर्ण सहकार आपको मिल पाएगा। आर्थिक लाभ होगा। मध्याह्न के बाद मनोरंजन की दुनिया की सैर करेंगे। प्रियपात्र आपके मन को प्रफुल्लित करेंगे। नए वस्त्र और गृहोपयोगी वस्तुओं के पीछे धन का व्यय होगा। मान-सम्‍मान मिलेगा।

मिथुन:

आज का आपका दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। मध्याह्न के बाद व्यवसाय में लाभ की संभावनाएं होंगी। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। प्रतिस्पर्द्धियों के समक्ष आप विजयी होंगे। सहकर्मियों का सहकार मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

कर्क:

हताशा मानसिक रूप से अस्वस्थ बनाएगी। इस कारण आप अस्वस्थता अनुभव करेंगे। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहनों से जुड़ी समस्याएं सताएंगी। मित्रों से सहकार मिलेगा, शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव होगा। अधिक विचार आपके मन को विचलित कर देंगे।

सिंह:

आज छोटा प्रवास हो सकता है। विदेश में रहने वालों को अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेशकों के लिए दिन लाभदायी है। मानसिक हताशा का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। परिवार, जमीन-जायदाद और संपत्ति से जुड़ी समस्याएं खड़ी होंगी।

कन्या:

अपने मन को दुविधा की स्थिति से बाहर निकालकर ही काम करें। परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य का विशेष ध्‍यान रखें। मध्याह्न के बाद आपका समय अनुकूल होगा। भाई-बंधुओं के साथ महत्‍वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। बाहर जाने के लिए आज का दिन अच्छा है। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।

तुला:

शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। वैचारिक दृढ़ता से कार्य को संपन्न करना सरल हो जाएगा। वस्‍त्राभूषण और मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। मध्याह्न के बाद आपका मन दुविधा में रहेगा, जिससे आपको निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। परिजनों के साथ संभव हो तो विवाद टालें।

वृश्चिक:

आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। संबंधियों के साथ कोई अनिष्ट घटना हो सकती है। परंतु मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य का ध्यान रख पाएंगे। आर्थिक विषयों के बारे में आज निर्णय ले सकेंगे। आज आपका आत्मविश्वास बढे़गा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

धनु:

व्‍यापारियों के लिए लाभकारी दिन है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य की विशेष देखभाल करें। ऊंचे स्वर में बोलने से पहले अपनी गरिमा पर ध्यान दें। वाणी पर संयम रखें।

मकर:

आज का दिन गृहस्थ जीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। परिजनों के साथ आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी अनुकूल वातावरण रहेगा। मध्याह्न के बाद मित्रों के साथ भेंट होगी और किसी मनोहर स्थल पर जाने की संभावना भी है। आय में वृद्धि होने का योग है। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।

कुंभ:

आज के दिन बौद्धिक कार्य, नवसर्जन और लेखन-प्रवृत्ति में आप उलझे रहेंगे। लंबे प्रवास का आयोजन होने की संभावना है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। थोड़ा संभलकर चलना पडे़गा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मध्याह्न के बाद परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन:

गणेशजी आज आपको वाणी पर संयम रखने की सलाह दे रहे हैं। शत्रुओं से सावधान रहें। गूढ़ विद्या का ज्ञान प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। मध्‍याह्न के बाद विदेश में स्थित मित्र और स्नेहीजनों के समाचार आज अधिक खर्च होने की भी संभावना है। परिजनों के साथ संयम बरते .. 

आचार्य देवेंद्र प्रसाद भट्ट  (देव जी भट्ट) बागेश्वर महादेव मंदिर के पास निवास पाली बागी भोगपुर रणिपोखरी देहरादून उत्तराखंड

9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.