Halloween party ideas 2015

ज का राशिफल दिनांक शनिवार 26 जनवरी2019  क्‍या आज चमकेंगे आपके सितारे, जानें क्‍या कहता है आपका भविष्‍य


आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड गंण तंत्र  दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 

1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today: धन का व्यय हो सकता है। संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। आई टी और मीडिया फील्ड के जातक नई सर्विस में जाने की योजना बनाएंगे। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today: प्रशासनिक सेवा तथा राजनीति के लोगों का सफलता से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। गाय को केला खिलाएं। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today: आज कार्य टालने का प्रयास नहीं करें। धन के आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आईटी तथा मार्केटिंग फील्ड के जातकों को जॉब में सफलता होने से मन हर्षित रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको  हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today: छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। धन के व्यय की संभावना रहेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। भगवान शिव की उपासना करें। गरीबों में कम्बल का दान अच्छा साबित होगा। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today: व्यवसाय में उन्नति का समय है। पालिटिक्स से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में सफल रहेंगे। बी पी और मधुमेह के रोगी सावधानी बरतें। गाय को केला खिलाएं। भगवान भास्कर को प्रणाम करें और गायत्री मंत्र पढ़ें। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today: सामाजिक कार्यों में संलग्नता से मन प्रसन्न रहेगा। धन का व्यय हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। आईटी और बैंकिंग फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। प्रेम में विवाह की परिणती के मार्ग मे आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। स्वास्थ्य सुख में सफलता मिलेगी। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। हरा रंग समृद्धि कारक है।       
             
7. तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today:मीडिया और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। बीपी से प्रॉब्लम आ सकती है। मां दुर्गा जी के मंदिर में कपूर जलाएं। संतान की सफलता से हर्षित रहेंगे। नीला रंग भाग्य वृद्धि कारक है।

8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today:जॉब में रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। लव लाइफ से हर्षित रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। गरीबों में कम्बल का दान करें। हेल्थ अच्छी रहेगी। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। पीला रंग उन्नति में सहायक है।

9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today: आज आपकी व्यस्तता रहेगी। छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी तथा बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग ही आपका आत्मबल है। हेल्थ से प्रसन्नता रहेगी। गाय को रोटी तथा गुड़ खिलाएं। पीला तथा सफेद रंग शुभ है।

10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today: केतु का प्रभाव संघर्ष देगा। मैनेजमेंट और मीडिया के लोगों को आज बहुत समय देना होगा तभी ऑफिस वर्क पूरा हो पाएगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। गरीबों में कम्बल का दान करें। श्री हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं और प्रसाद चढ़ाएं। नीला रंग शुभ है।

11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today: आज थोड़ी मानसिक चिंता रहेगी। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटीऔर बैंकिंग में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। छात्रों को अधिक मेहनत करना होगा। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। तिल का दान करें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। नीला आज शुभ रंग है।

12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today: आईटी तथा मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। शिक्षा में उन्नति होगी। आज धन का आगमन होगा। लव लाइफ में आज विवाह का प्रस्ताव फाइनल हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। श्री कृष्ण मन्दिर में एक बांसुरी चढ़ाए। कम्बल का दान करें। सफेद रंग शुभ है।
* मैं *
 * आचार्य देवेंद्र प्रसाद भट्ट * (देव जी भट्ट) बागेश्वर महादेव मंदिर के पास निवास पाली बागी भोगपुर रणिपोखरी देहरादून उत्तराखंड

* 9690551777 * 📱

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.