Halloween party ideas 2015




पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर मनवाल व वार्ड सभासद ईश्वर रौथाण ने बच्चों को दिए उपहार


डोईवाला- पेन-इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले संचालित निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल में केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। समारोह में आए लोगों ने बच्चों को उपहार बांटे।


भानियावाला स्थिति सपेरा बस्ती के निकट निशुल्क पेन-इंडिया स्कूल में क्रिसमस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल में क्रिसमस-ट्री आकर्षक ढंग से सजाया गया। शिक्षिकाओं व बच्चों ने मैरी एक्स-मस हैप्पी क्रिसमस डे के बैनरों एवं गुब्बारों से सुुंदर सजावट की। समारोह के मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर मनवाल व वार्ड सभासद ईश्वर रौथाण सहित स्कूल के बच्चों ने क्रिसमस केक काटा। बच्चों ने तालियां बजाकर क्रिसमस की खुशियां जाहिर की।समारोह को संबोधित करते हुए सागर मनवाल ने कहा कि ईसा मसीह ने अपने जीवन का संपूर्ण समय गरीबों एवं असहायों की सेवा में लगा दिया था। इन बच्चों को निशुल्क पढ़ाना भी ईसा मसीह की सेवा है। उन्होंने बच्चों व क्षेत्र के विकास में पालिका प्रशासन की ओर से सहयोग का आश्वाशन दिया। वार्ड सभासद ईश्वर रौथाण ने कहा कि पेन-इंडिया स्कूल और उसमें पढ़ने वाले बच्चों की बस्ती उनके वार्ड में है। शिक्षा से ही इस बस्ती का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि स्कूल से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण के लिए पालिका व प्रशासन के समक्ष रखेंगे। पेन-इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप रावत व निदेशक संतोष बुड़ाकोटी ने उन्हें स्कूल के संचालन व क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया।भगवान यीशु मसीह के जीवन से प्रेरणा लेकर सभी को आगे बढ़ना चाहिए। इससे पहले पेन-इंडिया स्कूल के बच्चों ने राष्ट्र ध्वज के रुप में स्मृति चिह्न देकर समारोह में आये अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान राकेश चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य करतार सिंह नेगी, वॉंलंटियर शिक्षिका ऋतु शर्मा, दीपालिका नेगी, रेनू नेगी, लक्ष्मी गौड़, वीरेंद्र कृषाली, सुशील नौटियाल, प्रकाश पांडे,  सचिन रतूड़ी, आरती पुंडीर,  जयदीप भदुला, सपना बुड़ाकोटी, रजत पुंडीर आदि ने समारोह के संचालन में सहयोग दिया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.