Halloween party ideas 2015

डोईवाला;

आज भाजपा मंडल जिला, देहरादून की कार्यसमिति मंडल की शुरुआत की गई। जिसकी अध्यक्ष सरवनप्रधान  ने और संचालन मंडल महामंत्री संजीव लोधी  ने की।
पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण व वंदे मातरम गीत के साथ शुरुआत हुई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  पहुँचे भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर  ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की केंद्र कि मोदी सरकार और राज्य की तिरवेन्द्र सरकार विकास परक व लोकप्रिय कार्य कर रही हैं। जिसका परिणाम है की उत्तराखंड स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराया है उन्हें कहा इस जीत को लोकसभा चुनाव में भी बरकरार रखना  है .. और सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ से भाजपा को जीता कर लाना है ।

उन्होंने राष्ट्रीय संगठन द्वारा प्रदत जिम्मेदारियों को कार्यकर्ताओं से निर्वहन करने की बात कही से श्री पुण्डीर ने बताया की 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस प्रत्येक बूथ पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा साथ ही प्रत्येक बूथ पर सेल्फी विद वाल का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

 वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा ने कहा कि राफेल डील में सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले से  राहुल बेनकाब हुए है और देश की जनता को गुमराह करने की सजा जनता उन्हें लोकसभा   चुनाव में देगी।

इस बीच कार्यसमिति में प्रताप सिंह तरियाल ने अपने साथियो सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की कार्यसमिति के अंत में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वर्गीय प्रिंस के  निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल ,जिला मंत्री दिनेश सजवान, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मंडोली, सुशील वर्मा, प्रधान परमिंदर सिंह, बख्तावर सिंह, रामगोपाल शर्मा, उषा कोठारी, आशा कोठारी आदि ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में मनोज कंबोज लच्छीराम लोधी, ओम प्रकाश कंबोज ,रोहित छेत्री  उमेद बोरा, गोपाल शर्मा ललित पंत  राजन थापा राकेश लोधी राहुल, सतेन्द्र चौधरी, रूपचंद लोधी, मनदीप बजाज, प्रेम कुमार रविंद्र पाल ,परमानंद बलूनी अनिल कुमार सहित भाजपा के अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.