Halloween party ideas 2015

डोईवाला;


 शहीद उधम सिंह का 119 वा जन्मदिवस कार्यक्रम बुल्लावाला शहीद स्मारक पर मनाया गया जिसमें  क्षेत्रवासी एवं ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित की।
कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के  विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शहीद उधम सिंह ने बैसाखी के दिन जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार का बदला लंदन में जाकर जनरल डायर को अपनी गोली से मौत के घाट उतार कर, 21 साल बाद अपना प्रण पूरा किया।

उन्होंने अपने जीवन का एकमात्र लक्ष्य भारत की आजादी को बना रखा था और अंग्रेजो ने जो भी जुर्म भारतीयों पर किये उसका बदला उनकी आंखों में हर समय घूमता रहता था। कृषक नेता ओमप्रकाश कांबोज ने शहीद उधम सिंह को महान क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि उनकी शहादत इतिहास के पन्नों में दर्ज है उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा इस अवसर पर जगदीश कंबोज ने शहीद उधम सिंह के ऊपर लिखा अपना देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया उसके बाद संजीव लोधी के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

 इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय सर्व कांबोज समाज के जिलाध्यक्ष मनोज कंबोज ने उनकी जीवन  के बारे में बताया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता करन वोहरा  ने भी अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस मौके पर नरेश कांबोज, राजेंद्र तडियाल, राकेश नौटियाल, शुभम कांबोज,दिनेश कांबोज ,धर्मेंद्र कांबोज, देवपाल विजय कुमार, मोहन सिंह, श्याम सिंह, महिपाल, सुभाष कांबोज सौरभ कांबोज, तुषार, रिंकू, विशाल, समेत ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.