Halloween party ideas 2015

गुरुवार 27 दिसम्बर 2018का दैनिक राशिफल

 


 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड

मेष-आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।


वृष -आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें।


मिथुन -धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। पिता का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।



कर्क-वाणी में सौम्यता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे।


सिंह-मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। लेकिन बातचीत में संयत रहें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे

। कन्या-आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।


तुला-क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक-अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे।


धनु-मन अशान्त रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद भी बढ़ सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।

मकर-खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय के साधन बढ़ेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा।


कुंभ-मानसिक शान्ति तो रहेगी। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

मीन-धैर्यशीलता में कमी रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

 आचार्य देवेंद्र प्रसाद भट्ट (देव जी भट्ट) बागेश्वर महादेव मंदिर के पास निवास पाली बागी भोगपुर रणिपोखरी देहरादून उत्तराखंड

 9690551777 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.