Halloween party ideas 2015

बुधवार 26 दिसम्बर, 2018का राशिफल

आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट  देहरादून

मेष: मन अशान्त रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृष: पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें।

मिथुन: आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याएं रहेंगी। खर्च अधिक रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

कर्क: मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा।

सिंह: परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा कष्टमय रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कन्या: धैर्यशीलता में कमी आयेगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं।

तुला: आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

वृश्चिक: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

धनु: क्रोध के अतिरेक से बचें। घर परिवार में धार्मिक मांगलिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर: मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाने के कार्यक्रम बन सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कुंभ: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी।

मीन: मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

  आचार्य देवेंद्र प्रसाद भट्ट  (देव जी भट्ट) बागेश्वर महादेव मंदिर के पास निवास पाली बागी भोगपुर रणिपोखरी देहरादून उत्तराखंड

 9690551777 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.