नरेंद्र नगर;
वाचस्पति रयाल
कुछ व्यापारियों की कड़ी मशक्कत के बाद इस बार यहां नगर में व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह है।
उल्लेखनीय है कि विगत 9 वर्षों से व्यापार मंडल के चुनाव नहीं हुए हैं। काफी लंबे अरसे बाद कुछ व्यापारियों को चुनाव कराने की सुध आई और उन्होंने व्यापार मंडल के गठन हेतु व्यापारियों से संपर्क कर इस दिशा में बेहद सक्रियता दिखाते हुए सभी को जागरूक किया।
इसका नतीजा यह रहा कि विगत 6 दिसंबर को नगर पालिका टाउन हॉल में पहली बार बड़ी संख्या में व्यापारी बैठक में शिरकत करने पहुंचे।
बैठक में तय किया गया था कि 19 दिसंबर को नगर पालिका परिसर में व्यापारियों की आम सभा होगी।
इसी निर्णय को लेकर है बुधवार को नगर पालिका टाउन हॉल में व्यापारियों की एक सभा आयोजित की गई सभा में व्यापारियों का कहना था कि आज ही व्यापार मंडल का चुनाव करा लिया जाए। मगर काफी बहस के बाद भी सभी लोग चुनाव को राजी नहीं थे।
आम सभा में व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश कर्णवाल ने जनमत का रुख भांपते हुए एलान किया कि व्यापार मंडल का चुनाव आगामी 24 दिसंबर को नगर पालिका टाउन हॉल परिसर में कराए जाएंगे। चुनाव के लिए आम सहमति से चुनाव समिति का गठन किया गया है, इस समिति में पूर्व पालिका अध्यक्ष सोबन सिंह नेगी, वाचस्पति रयाल, सुंदर सिंह रावत, धर्म सिंह चौहान व भरत सिंह राणा को रखा गया है, या समिति चुनाव की सभी तैयारियों को पूरा कर 24 दिसंबर को चुनाव संपन्न करायेगी। चुनाव अध्यक्ष, सचिव तथा कोषाध्यक्ष के पदों पर कराए जाएंगे, चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी 22 और 23 दिसंबर को अपना नामांकन चुनाव समिति के समक्ष कराएंगे नामांकन का अंतिम समय 30 दिसंबर 1 बजे दिन तक होगा, 23 दिसंबर को ही 2 से 4बजे तक समिति नामांकन पत्रों की जांच करेगी। नामांकन शुल्क प्रत्येक पद पर₹500 रखा गया है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का शुल्क किसी भी दशा में वापस न किए जाने का निर्णय भी लिया जा चुका है।
बैठक का संचालन वाचस्पति रयाल ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचे थे। विगत किसी भी चुनाव के मुकाबले इस बार के व्यापार मंडल का चुनाव मैं व्यापारी वर्ग सक्रिय और एकजुट दिखाई दे रहे हैं।
बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश कर्णवाल,पूर्व पालिका अध्यक्ष सोबन सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह राणा, वाचस्पति रयाल, जयपाल सिंह नेगी, आशा टम्टा, विजय धमांदा, सुंदर सिंह रावत, राजेंद्र सिंह राणा, जितेंद्र चांदपुरी, राजेंद्र गुसाईं, नरेंद्र सिंह, विनोद गंगोटी, सुरेंद्र,हीरा सिंह पुंडीर, प्रीतम, मदन पंवार, भरत सिंह नेगी, भरत सिंह राणा, सुरेश सहित बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें