Halloween party ideas 2015


देहरादून:

  मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2018 का भव्य तरीके से महोत्सव आयोजन समिति मसूरी के प्रयासों से शुभारम्भ किया गया। शुभारम्भ के अवसर पर कृषि मंत्री उत्तराखण्ड सरकार सुबोध उनियाल  मुख्य अतिथि और स्थानीय विधायक गणेश जोशी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर लण्ढौर स्थित सर्वे आॅफ इण्डिया चैक से उत्तराखण्ड संस्कृति विभाग और सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला के नेतृत्व में 180 से अधिक कलाकारों की विभिन्न टोलियों ने स्थानीय संस्कृति, बोली-भाषा, खान-पान, रहन-सहन व आचार-विचार के साथ ही उत्तराखण्ड के बाहर की विशिष्ट पहचान वाली विभिन्न झांकियों, नृत्य मुद्राओं और स्थानीय ढोल- दमाऊ जैसे वाद्य यत्रों के साथ स्थानीय लोगों और मसूरी में पधारे पर्यटकों के साथ सामुहिक नृत्य करते हुए लोगों का व्यापक पैमाने पर मनोरंजन किया। नगर पालिका मसूरी, गढवाल सभा मसूरी, रूबीज इन्सटीटयूट, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय किताब घर, होटल-रेस्टोरेन्ट कर्मचारी संघ, मसूरी गल्र्स इन्टर कालेज, धाद लोक कला केन्द्र, आकाशवाणी क्लब मसूरी सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था, नव ज्योति कला मंच इत्यादि विभिन्न संस्थाओं से जुड़े दलों और सांस्कृतिक संगठनों ने अपने-अपने स्तर पर लोगों को विभिन्न प्रकार से मनोरंजन करने को प्रेरित किया और जौनसारी और जौनपुरी नृत्य, पौड़ी का सराया नृत्य तथा पंजाब का भांगड़ा और जिन्दवा नृत्य करते हुए लोगों की टोलियां लण्ढौर चैक से होते हुए क्लाक टाॅवर, जैन धर्मशाला, माॅल रोड होते हुए गांधी चैक तक सामुहिक और अलग-अलग नृत्य करते हुए रंग-बिरंगी पोशाक पहने कलाकारों ने शुभारम्भ के प्रथम दिन कार्निवाल महोत्सव में रंग भर दिया। 
इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि मसूरी कार्निवाल से जहां एक ओर हमारी स्थानीय संस्कृति का व्यापक पैमाने पर प्रचार-प्रसार होता है वहीं स्थानीय लोगों के साथ-साथ राज्य की आर्थिकी भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि हमें मसूरी में पर्यटकों के लिए आधारभूत संरचनाएं विकसित करते हुए हर वर्ष कार्निवाल में होने वाले कार्यक्रमों में विविधता लाती रहनी चाहिए, जिससे आने वाले पर्यटकों में हर वर्ष देखने के लिए कुछ न कुछ नया मिले। 


 स्थानीय विधायक गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी कार्निवाल में लगभग 80 प्रतिशत् सांस्कृति कार्यक्रम स्थानीय लोगों द्वारा स्थानीय संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं जो देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की पहली पसन्द बनते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास मसूरी में यातायात व्यवस्था में सुधार करने का है, जिसके लिए रोपवे निर्माण व पार्किंग प्रोजैक्ट पर कार्य चल रहा है, जिसके पूर्ण होने पर काफी हद तक मसूरी में यातायात व्यवस्था दुरूस्त हो सकेगी। 
जिलाधिकारी/अध्यक्ष मसूरी कार्निवाल एस.ए मुरूगेशन ने कहा कि इस बार रात की जगह विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन दिन में करते हुए, आठ अलग-अलग लोकेशन में कार्यक्रम का आयोजन करने के साथ ही अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते हुए इस बार आयोजन में विविधता लाने का प्रयास किया है और बच्चों व युवा से लेकर नौजवान, बुजुर्ग, महिला सहित सभी वर्ग की मांग के अनुसार मनोरंजन करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्निवाल के आयोजन का मुख्य उद्देश्य-2013 में उत्तराखण्ड में आने वाली प्राकृतिक आपदा के पश्चात पर्यटकों को राज्य में न केवल आकर्षित करने बल्कि सुरक्षित पर्यटन का अहसास दिलाते हुए वर्ष-दर-वर्ष पर्यटकों की आमद में वृद्धि करने की भी कोशिश है। ं  
शुभारम्भ के प्रथम दिन नवज्योति कला मंच, गढवाल महिला सभा, रीता भण्डारी संस्था देहरादून व चाचा हिन्दुस्तानी तिरंगा वाले को उनके द्वारा बेहतरीन सांस्कृतिक प्रदर्शन करने के कारण मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया। 
 




इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मसूरी अनुज गुप्ता, नगर मजिस्टेªट/उपाध्यक्ष मसूरी कार्निवाल मनुज गोयल, पूर्व विधायक ज्योत सिंह गुनसोला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओ.पी उनियाल, उत्तराखण्ड  होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संदीप साहनी, मसूरी होटल ऐसोसिएशन अध्यक्ष आर के माथुर सहित पर्यटन, संस्कृतिक, सूचना विभाग, नगर पालिका परिषद मसूरी, स्थानीय पुलिस प्रशासन, सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी/कार्मिक सहित बड़े पैमाने पर जन समूह एवं पर्यटक उपस्थित थे।  

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.