Halloween party ideas 2015

दीपोत्सव के  आयोजन  में  शामिल  हुए  उत्तर  प्रदेश   के  मुख्यमंत्री  ने  फैज़ाबाद  जिले  का  नाम  बदल  कर  अयोध्या  करने  का ऐलान  कर दिया  है इसी दौरान मुख्यमंत्री ने अयोध्या को मेडिकल कॉलेज और एयरपोर्ट दिवाली के तोहफे के रूप में भी दिया है।

उन्होंने कहा कि आज से अयोध्या के नाम से यह जनपद जाना जाएगा। यह (अयोध्या) हमारे आन, बान और शान की प्रतीक है। मुझे लगता है कि अयोध्या की पहचान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से है। अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम को दुनिया ने स्मरण किया है। अभी तो यह उदाहरण है। आज कोरिया गणराज्य आपके उत्सव में शामिल हुआ है।'

एक नए संकल्प के साथ अयोध्या आए हैं। उन्होंने कहा, 'आज देश जान रहा है कि अयोध्या क्या चाहता है? हम आपको आश्वस्त करने आए हैं कि दुनिया की कोई ताकत अयोध्या के साथ अन्याय नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि पहले कोई मुख्यमंत्री यहां नहीं आया।  डेढ़ साल में छह बार वह यहाँ आये है।  अयोध्या का विकास होगा और पहचान  अयोध्या की तरह ही रहे,यही हम चाहते है  ।

साथ ही उन्होंने  अयोध्या में  मेडिकल कॉलेज का नाम राजर्षि दशरथ और एयरपोर्ट का नाम राम के नाम पर करने की घोषणा की।
कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किम-जुंग सुक के साथ उनके प्रतिनिधि दल का स्वागत करते हुए योगी ने कहा कि ये लोग भी यहां अपने अतीत से जुड़ने आए हैं। इनके आगमन से दीपोत्सव के इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय मान्यता भी मिल रही है।
मुख्यमंत्री योगी ने  प्रधानमन्त्री   नरेंद्र मोदी के की ताऱीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में  देश  नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। रामराज्य की संकल्पना वैसी ही है  जैसी केंद्र सरकार  की उपलब्धियां ,प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो सोच भगवान प्रभु राम ने की थी।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.