Halloween party ideas 2015


नरेंद्र नगर;
वाचस्पति रयाल
 नरेंद्र नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने जीत दर्ज की उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुसाईं को 200 मतों के अंतर से हराया पंवार को 945 व गुसाईं को 745 मत प्राप्त हुये।
वार्ड नंबर 1 में भाजपा की ममता ने कांग्रेस की रेणुका को 96 मतों के अंतर से हराया, ममता को 301 रेणुका 205 मत पडे़। जबकि वार्ड नंबर 2 में कांग्रेस के अजय धमांदा भाजपा के हरपाल सिंह भंडारी को 73 मतों से पराजित किया धमांदा को 153 भंडारी को 80 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस के मनवीर सिंह नेगी ने भाजपा के मकान सिंह असवाल को 68 मतों के अंतर से हराया नेगी को 184 असवाल को 116 मत प्राप्त हुये।
वार्ड नंबर 4 में निर्दलीय बसंती देवी नेगी ने भाजपा की सरिता जोशी को 124 भारी मतों से जीत दर्ज की निधि को 224 तथा जोशी को 100 मत हासिल हुए। वार्ड नंबर 5 से भाजपा की आशा टम्टा पहले ही निर्विरोध घोषित कर दी गई थी।
वार्ड नंबर 6 में भाजपा की विनीता ने मात्र 3 मतों से जीत दर्ज की विनीता ने 90 व कांग्रेस की जमुना देवी ने 87 मत हासिल किए। जबकि वार्ड नंबर 7 में भाजपा के साकेत ने दीपेंद्र नेगी को 12 मतों के अंतर से पराजित किया साकेत कोई काशी व नेगी को 69 मत हासिल हुए।

जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल तथा भाजपा के नव निर्वाचित पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकाला बस स्टैंड में जाकर जरूर एक सभा में तब्दील हो गया जहां पर प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा को जीत दिलाने के लिए शहरवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पवार के नेतृत्व में शहर के विकास के लिए कटिबद्ध है सुबोध उनियाल ने कहा मेरी राजनीति की शुरुआत नरेंद्र नगर से हुई है और जहां आज मैं खड़ा हूं इसके लिए नरेंद्र नगर की जनता का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं।
नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने अपनी जीत पर शहरवासियों को बधाई दी और आभार व्यक्त किया और कहा कि वह कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के सहयोग से शहर के विकास के लिए समर्पित रहेंगे।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह पुंडीर, रविंद्र सिंह पुंडीर, आशा, ममता, राजवीर सिंह पुंडीर, संपूर्णानंद जोशी, विवेक उनियाल, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.