Halloween party ideas 2015

राशिफल: 20 नवंबर को क्या कहती हैं आपकी राशि

 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखण्ड

मेष- आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता को भी स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है।

वृष- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। खानपान में रुचि रहेगी।ओ

मिथुन- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

कर्क- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। सन्तान को कष्ट रहेगा।

सिंह- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसर से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कन्या- मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

तुला- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

वृश्चिक- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्र का सहयोग मिलेगा।

धनु- नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

मकर- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगें।

कुंभ- क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन- वैसे तो मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। परन्तु फिर भी व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें।

 *आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट*  (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड
*9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.