16 नवंबर 2018 को सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, ऐसा रहेगा आपके लिए अगला महिना
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखण्ड
मेष: जरूरी है गलत कामों से बचना
इस गोचर में सूर्य आपकी राशि के आठवें घर को प्रभावित करेगा। इस कारण समाज में आपकी छवि खराब हो सकती है। गलत कार्यों में फंसने से खुद को रोकना जरूरी है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है नहीं तो आपको बुखार और सिरदर्द जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सिर उठा सकते हैं। गलत संगत से बचें अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में समय अच्छा रहेगा। जुए और सट्टे की लत से खुद को दूर रखना बेहद जरूरी है नहीं तो धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा छुपाए गए राज बाहर आ सकते हैं। भगवान विष्णु की पूजा से आपको लाभ होगा।
वृषभ: कार्यक्षेत्र में खुशी और तरक्की
सूर्य आपकी राशि से सातवें भाव में प्रवेश कर रहा है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। करियर में ग्रोथ का समय है। एक तरफ जहां कार्यक्षेत्र में खुशियों की धूम रही रहेगी वहीं, पारिवारिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ विवादपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है, बच्चे भी आपके इस आपसी विवाद से प्रभावित हो सकते हैं। पारिवारिक स्तर पर आपको बेहद सौम्यता से आगे बढ़ना होगा। आप रविवार को गुड़ का दान करें तो लाभ मिलेगा।
मिथुन: विरोधियों को परास्त करेंगे
सूर्य आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायी होगा। इस दौरान आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे और लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन दोनों जगह आप विरोधियों को हराकर आगे बढ़ेंगे। सेहत आमतौर पर अच्छी रहेगी, मौसमी दिक्कतों से खुद को संभालें। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। सरकार से जुड़े किसी कार्य में आपको लाभ प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। सुख और शांति का अनुभव करेंगे। पूरे महीने आदित्य हृदय स्तोत्र का जब करने से लाभ होगा।
कर्क: करियर में लगा सकते हैं नई छलांग
इस गोचर के साथ सूर्य आपकी राशि के पांचवें भाव में गोचर कर रहा है, जो आपके लिए बड़े आर्थिक लाभ की संभावना बना रहा है। करियर में नई छलांग लगा सकते हैं। पुराने कर्जों से आपको मिक्ति मिलेगी। प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थितियां बन रही हैं। बच्चों को भी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन जीवनसाथी को इस समय का लाभ प्राप्त होगा और धैर्य के साथ आगे बढ़कर आप अपनी परेशानियों को सुलझा सकते हैं। आपके अंदर घमंड आ सकता है, इस भाव से बचें। गरीब मरीजों को उपचार में सहायता करने पर आपको अधिक लाभ होगा।
सिंह: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
सूर्य आपकी राशि का स्वामी है और यह आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर करेगा। इसके प्रभाव स्वरूप आपको सरकारी लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आप घर, गाड़ी आदि सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। आपके जीवनसाथी को कोई उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आपकी सामाजिक छवि और अधिक बेहतर तरीके से उभरेगी। निजी जीवन में तनाव रह सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। इस एक महीने के अंदर आप कोई स्थायी संपत्ति खरीद सकते हैं या खरीदने की योजना बना सकते हैं। सुबह उठकर सूर्य नमस्कार करने से आपको लाऊ होगा।
कन्या: आत्मबल से बना सकते हैं बिगड़े काम
सूर्य आपकी राशि से तीसरे भाव में प्रवेश कर रहा है, इस कारण आप अपने अंदर साहस और हिम्मत की कमी महसूस कर सकते हैं। किंतु आप अपने संकल्प के प्रति अडिग रहेंगे तो लाभ निश्चित तौर पर मिलेगा। आत्मबल को मजबूत रखते हुए आप विरोधियों को पछाड़ सकते हैं। परिवार में या रिश्तेदारों के साथ मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव या जॉब बदलने का मन बन सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, यात्राओं का भी योग नज़र आ रहा है। प्रभावशाली लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। रविवार को आप गरीबों के बीच गेहूं का दान करेंगे तो आपको लाभ होगा।
तुला: भाषा को मृदु बनाए रखें
सूर्य आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, इनके प्रभाव से आपकी भाषा शैली काफी कठोर हो सकती है। इस कारण परिवार में विवाद हो सकते हैं। गलत विचारों के लोगों से सामना हो सकता है। आय में वृद्धि को लेकर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन अपनी कर्मठता से आप स्थिति संभाल लेंगे और बड़ी मात्रा में धन जमा कर सकेंगे। नेत्र रोग, सिरदर्द, बुखार जैसी चीजें आपको परेशान कर सकती हैं, इनसे बचें। इस दौरान भरपूर मात्रा में पानी पीने से आपको लाभ मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी से आपको मुनाफा होने के संकेत हैं। रविवार को लाल फूल और लाल कपड़ा दान करने से आपको लाभ होगा।
वृश्चिक: तनाव में फंस सकते हैं आप
सूर्य आपकी राशि में गोचर करेगा और प्रथम भाव में स्थित रहेगा। इस दौरान आपके काम में रुकावटें आती रहेंगी हालांकि आपका पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रहेगा। आपके स्वभाव में बदलाव आ सकता है और घमंड में वृद्धि हो सकती है, गुस्से पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित यात्राओं के योग हैं। सेहत कुछ कमजोर रह सकती है। आप पर तनाव हावी रह सकता है, ध्यान करने से आपको लाभ होगा। करियर में उतार-चढ़ाव संभव है। सूर्य देव की पूजा करें और उन्हें जल चढ़ाएं।
धनु: आपके खर्च में वृद्धि के योग
सूर्य आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आंखों से संबंधित दिक्कतें या बुखार, पेट दर्द, अनिद्रा सता सकती है। दूर की यात्रा करने का योग बन रहा है। विदेश जाने का मौका भी आपको मिल सकता है। आपके खर्च में वृद्धि के योग हैं। दोस्तों के साथ तनाव हो सकता है, नाम खराब हो ऐसा कोई काम न करें। आपको संयम व धैर्य से काम करने की जरूरत है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करनेवाले लोगों को लाभ हो सकता है। मानसिक शांति के लिए पानी में सिंदूर व लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्पित करें।
मकर: लाभदायक है यह गोचर
इस गोचर के साथ सूर्य आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान आपको अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। उच्च अधिकारियों के साथ उठना-बैठना होगा। अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। आपके हुनर की पहचान होगी और आपकी कद्र बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन हो सकता है या कई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आपको किसी अवार्ड से भी नवाजा जा सकता है। इससे आपके आत्म-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई ऐसा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। परिवार और पिता से सहयोग प्राप्त होगा लेकिन प्रेम-संबंधों में मन-मुटाव की संभावना बन रही है। लेकिन व्यापक रूप में देखें तो यह गोचर आपके लिए लाभदायी साबित होगा। आप तांबे के बर्तन से सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
कुंभ: सफलता से अहं आ सकता है
आपकी राशि से सूर्य दसवें भाव में गोचर करेगा। इस एक महीने में आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की हासिल होगी। आपके अंदर अहं की भावना आ सकती है, इससे बचें। पारिवारिक जीवन में वाद-विवाद की स्थिति बनती रहेगी। सरकारी नौकरी करनेवालों को गोचर के दौरान लाभ मिल सकता है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। व्यस्तता के कारण आप चाहकर भी परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। इस कारण घर में क्लेश की स्थिति रह सकती है। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। आप केसरिया रंग के कपड़े को रविवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में दान करेंगे तो लाभ होगा।
मीन: मिला-जुला रहेगा यह समय
इस गोचर के साथ सूर्य आपकी राशि से नौवें भाव में प्रवेश करेंगे। जीवन में संघर्ष बढ़ सकता और हर कार्य को पूरा करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। पिता की सेहत को लेकर सतर्कता बरतें। कार्यक्षेत्र में बदलाव और ट्रांसफर की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन में विवाद रह सकता है। धार्मिक और रीति-रिवाजों के कार्यों में आपका मन लगेगा। कई तरह की चुनौतियां सिर उठा सकती हैं। मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी। आपको मानसिक तौर पर शांति का अहसास होगा। यात्राओं के योग बन रहे हैं। लाभ में वृद्धि के लिए आप रविवार को लाल फूल मंदिर में अर्पित करें।
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून उत्तराखंड
9690551777

.png)

एक टिप्पणी भेजें