चंडीगढ़ ;
पंजाब के अमृतसर में राजासांसी गांव में ,एक धार्मिक डेरे पर बड़ा विस्फोट हुआ है। जानकारी मिली है कि यह हमला बाइक पर सवार कुछ लोगों ने किया है। इस हमले में 3 की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। आईजी सुरिंदर पाल सिंह परमार ने यह जानकारी दी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवकों ने फायरिंग भी की थी। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दो लड़कों ने निरंकारी भवन में बम फेंका।
वे पिस्तौल लहराते हुए भवन में घुसे और ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए। धमाके के वक्त भवन में सत्संग चल रहा था। करीब 200 लोग मौजूद थे। घटना के बाद अब निरंकारी भवन के बाहर कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। राजासांसी छावनी में तब्दील हो गया है। दिल्ली में भी निंरकारी भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया। आसपास के राज्यों हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली को भी अलर्ट कर दिया गया है।
राजस्थान बॉर्डर सील कर दिया गया है। डीजीपी मौके पर पहुंच गए हैं। अमृतसर से बॉर्डर तक जाने वाली सड़कें सील कर दी गई हैं। गुरदासपुर जाने वाली सड़क भी बंद कर दी गई है, ताकि हमलावर भाग न पाएं। पंजाब भर में नाकेबंद कर दी गई गई है। गौरतलब है कि दो दिन पहले अमृतसर में आतंकी मूसा को देखे जाने की खबर थी। इससे पहले चार युवकों ने एक कार हाईजैक की थी। उनका भी कुछ सुराग नहीं लग पाया है, जिसके चलते अमृतसर समेत पूरे पंजाब में हाईअलर्ट जारी किया गया था। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उसके बावजूद यह हमला हो गया। इससे बीएसएफ और पंजाब पुलिस हिल गई है। बता दें कि राजासांसी अमृतसर शहर से 12 किलोमीटर दूर है। यह हाई सिक्योरिटी जोन में आता है। इंटरनेशनल बॉर्डर से इसकी दूरी 20 किलोमीटर है। वहीं इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी राजासांसी में ही है

एक टिप्पणी भेजें