Halloween party ideas 2015

डोईवाला;

भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर ने कहा है कि नगर पालिका चुनाव में भाजपा की जीत  और आसान. हो गयी  है, क्योंकि  डोईवाला नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के एक निर्दलीय प्रत्याशी   विशाल क्षेत्री ने भा अपना समर्थन  भाजपा प्रत्याशी नगीना  रानी  को देने  का फैसला लिया है। उन्होंने अपना  नाम वापस लेते हुए सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर और भाजपा प्रत्याशी नगीना रानी ने कहा कि विशाल छेत्री के समर्थन से भाजपा की जीत और आसान हो गई है । और भाजपा डोईवाला में भारी मतों से जितने जा रही है।भारतीय जनता पार्टी विशाल क्षेत्री की क्षमताओं का पूर्ण रूप से प्रयोग करेगी और संगठन में उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामेश्वर लोधी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी, जिला मंत्री दिनेश  सजवान, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल संजीव लोधी, दीवान सिंह रावत ,नितिन बड़थ्वाल, रोहित छेत्री, पंकज शर्मा ममता नयाल, मनोज कंबोज सुरेश सैनी, जेपी गैरोला ललित जयसवाल, किशन नेगी, रूपचंद लोधी, राकेश लोधी, विजय शर्मा, चंद्र प्रकाश तिवारी सहीत सैकड़ों  भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
इस अवसर पर विशाल छेत्री के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में वरुण वाधवन, अमरजीत सिंह, उपेंद्र अंकुश ,शेखर, अजय शर्मा, सुनीता, नारायण जैना आलोक प्रमुख रूप से तथा सैंकड़ो समर्थक मौजू

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.