श्यामपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने दिखाया शारीरिक दमखम
ऋषिकेश :
उत्तम सिंह
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ताओं ने विजय दशमी के अवसर पर श्यामपुर खदरी में शारीरिक शक्ति का प्रदर्शन कर दमखम दिखाया।
श्यामपुर मण्डल की ग्राम सभा हरिपुर, रायवाला, छिद्दरवाला, श्यामपुर शाखा के राष्ट्रीय स्वयं सेवको ने राजकीय इंटर कालेज खदरी परिसर में शारीरिक व सांस्कृतिक प्रदर्शन कर देश की हिफाजत की शपथ ली। मुख्य प्रवक्ता प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश वनकोटी ने जातिवाद, क्षेत्रवाद, व देश के भीतर सुरक्षा के लिये खतरा बन तत्वो से कार्यकत्ताओं को सतर्क रहने का आह्वान किया। कहा कि असमाजिक तत्व तरह तरह के हथकंडे अपनाकर देश को तोड़ने का कुचक्र रच रहे है। जिसका मुकाबला करने के लिए कार्यकत्ताओ को हमेशा तैयार रहना होगा। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने शारीरिक शक्ति प्रदर्शन, व्यायाम सूर्य नमस्कार, योगाभ्यास, व सांस्कृतिक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रसाद रणाकोटी ने की। इस अवसर पर पंकज जुगलाण,शांतिप्रसाद थपलियाल,संजीव चौहान, विपिन पन्त,राहुल त्रिपाठी,अमन कुकरेती, विकास सेमवाल, मनोज जखमोला मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें