नरेंद्र नगर;
वाचस्पति रयाल
देश के कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने हो रहे पालिका चुनाव के लिए बस स्टैंड के पास भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।
भाजपा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने यहां अपने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
बैठक में उन्होंने भाजपा के टिकट पर अध्यक्ष व सभासदों के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
कृषि मंत्री ने भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह पुंडीर जिन्होंने अध्यक्ष पद का पर्चा भरा था राजेंद्र विक्रम सिंह पवार के पक्ष में वापस ले जाने पर पुंडीर का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर भाजपा के अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं और मेरे सभी साथी जनसेवक के रूप में विकास कार्यों को करने के लिए तत्पर रहेंगे।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह पुंडीर, सभासद के उम्मीदवार नरपाल सिंह भंडारी,मकान सिंह असवाल, सरिता जोशी, विनीता, साकेत बिजवान तथा ममता आदि उपस्थित थे।
कृषि मंत्री सहित भाजपा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजेंद्र विक्रम सिंह पवार ने वार्ड नंबर 5 से भाजपा की सभासद आशा टम्टा के निर्विरोध जीत पर बधाई दी।
एक टिप्पणी भेजें