Halloween party ideas 2015

रुड़की;

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल के पिता वीरेंद्र गोयल की रस्म पगड़ी( श्रद्धांजलि) सभा के अवसर पर डीएवी डिग्री बैंकट हॉल में पधारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय पदाधिकारी अशोक बेरी ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मनुष्य की मृत्यु एक दिन निश्चित है। दुनिया में जो भी प्राणी आया है उसे संसार छोड़ कर अवश्य जाना है।

उन्होंने कहा कि जो मनुष्य अच्छे कर्म करके यहां से जाएगा उसको दुनिया में अच्छे प्राणी के रूप में हमेशा याद किया जाता रहेगा। ऐसे ही वीरेंद्र गोयल भी थे जिन्होंने जीवन पर्यंत समाज के लोगों कि नहीं अपितु विभिन्न समाज के पीड़ित व असहाय लोगों की भी निस्वार्थ सेवा की। यह ही नहीं उन्होंने धार्मिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। .

आचार्य पंडित रमेश सेमवाल, पंडित रजनीश शास्त्री,पंडित जगदीश प्रसाद पैन्यूली,पंडित सुंदरलाल,पंडित महंत कौशिक, भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल,नगर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा व देशराज कर्णवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह,जिला महामंत्री अमन त्यागी,पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी व हरपाल सिंह साथी,पूर्व मंत्री मनोहर लाल शर्मा व श्यामवीर सैनी,श्रीमती रश्मि चौधरी आदि ने भी वीरेंद्र गोयल को एक सामाजिक एवं धार्मिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताते हुए उनको अपने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नैयर आज़म काजमी, सावित्री मंगला,महानगर अध्यक्ष कलीम खान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सागर गोयल,नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा शिवम अग्रवाल,गौरव कौशिक,मयंक मेहंदीरत्ता,महेंद्र काला,पार्षद अभिषेक चंद्रा,चंद्रप्रकाश बाटा,वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश,संजय अरोड़ा,प्रदुमन पोसवाल,डॉ.अनिलशर्मा,इंजीनियर राजेश चंद्रा,रीना अग्रवाल,संतोष अरोड़ा,कमला बमोला,डा.कल्पना सैनी,योगेंद्र पाल सिंह उर्फ मुन्नन,मुनव्वर हुसैन,शायर अफजल मंगलोरी,शेख अहमद जमा,दीपक बत्रा,मकसूद हसन,संजीव कौशल,संजय कक्कड़,प्रवीण मित्तल,अनूप शर्मा,पंकज सिंघल,शेखर सिंघल,प्रवीण गोयल,प्रदीप जैन,सरदार सुरजीत सिंह चंदोक,पूर्व विधायक चंद्रशेखर,चंद्रभान स्नेही,प्रमोद जोहर,जावेद अख्तर एडवोकेट,राजकुमार दुखी,नरेश शर्मा,धन प्रकाश शर्मा,गब्बर सिंह रावत,भूषण कालरा,सागर मित्तल,डॉक्टर साजिद हसन,मनोज अग्रवाल,अमित अग्रवाल,दीपक अरोड़ा,रजनीश गोयल,सुभाष सक्सेना,योगराज सिंह,सैयद नफीस उल हसन,नफीस अंसारी,वीरेंद्र धीमान,इसरार अहमद,अशोक त्यागी,नितिन त्यागी,सुरेंद्र जेटली,मंजू कश्यप,राहुल कश्यप,संजय कश्यप,राकेश धीमान,अमित चौधरी,व्यापारी नेता अरविंद कश्यप,तनुज राठी,अमन सैनी,अंजुम गॉड,ममता राणा,रीता अग्रवाल,रेहाना कमर,रेखाविनोद गुप्ता,अनिरुद्ध गोयल एडवोकेट,विपिन सिंघल,जयप्रकाश टांक तथा  नवीन जैन एडवोकेट आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.