Halloween party ideas 2015

ऋषिकेश :
उत्तम सिंह

श्यामपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़ी मयचक में हाथी का आतंक बना हुआ है। रात होते ही हाथी गांव में घुस आते है। तथा किसानों की फसल को  चट कर तहस नहस कर रहे है। परेशान किसानों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से निजात दिलने की माँग की है।
श्यामपुर के गढ़ी मयचक ग्रामसभा में हाथियों के उत्पात से किसान परेशान व दहशत में है। रात ढलते ही हाथी गांव में प्रवेश कर जाते है तथा किसानों की फसल को चट कर तहस नहस कर रहे है। बीती रात्रि को हाथी समाजिक कार्यकर्ता सुमेर सिंह रांगड़ के धान के खेत मे घुस गया और 2 बीघा धान की फसल को चट कर रौंद डाला।उन्होंने हाथी को भगाने की काफी कोशिश की लेकिन हाथी टस से मस नही हुआ। बल्कि किसान पर हमला करने का प्रयास किया। किसान ने घर के भीतर दुबककर  अपनी जान बचाई। बाद में हाथी ने पड़ोस में  राजेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, कमल सिंह व दयाल सिंह की धान की फसल को भी नुकसान पहुचाया। किसानों ने हाथियों से अपनी फसल की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.