Halloween party ideas 2015

बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर के नए राज्यपाल होंगे, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता लाल जी टंडन  बिहार के राज्यपाल होंगे।

इसके अलावा, सत्यदेव नारायण आर्य को कप्तान सिंह सोलंकी के स्थान पर हरियाणा के राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जिन्हें त्रिपुरा की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि  बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की नई  राज्यपाल होंगी ।

राज्य की दूसरी महिला राज्यपाल होगी बेबी रानी मौर्य....

देशभर के कई राज्यों में राज्यपाल में फेरबदल हुआ है उत्तराखंड के राज्यपाल केके पॉल का कार्यकाल 2 महीने पहले ही खत्म हो गया था लिहाजा आज उनकी जगह पर बेबी रानी मोर्य को उत्तराखंड का राज्यपाल मनोनीत किया गया है बेबी रानी मौर्य आगरा के एत्मादपुर से ताल्लुक रखती हैं और पूर्व में वह आगरा के मेयर भी रही है रानी मोर्य उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल होगी जबकि इससे पहले साल 2012 में मार्गरेट अल्वा उत्तराखंड के राज्यपाल रह चुकी हैं।


केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद साल 2014 में अजीज कुरैशी का कार्यकाल खत्म होने के बाद केके पॉल को उत्तराखंड मैं राज्यपाल बनाकर भेजा गया था।
मेघालय के गवर्नर गंगा प्रसाद सिक्किम के नए  राज्यपाल होंगे जबकि त्रिपुरा
के  राज्यपाल तथगता रॉय मेघालय के नए  राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.