Halloween party ideas 2015

डोईवाला;

भाजपा मंडल भानियावाला की मंडल कार्यसमिति मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र  मनवाल की अध्यक्षता व मंडल महामंत्री प्रेम पुंडीर व नितिन बर्थवाल के संयुक्त संचालन में सम्पन्न हुई।
कार्यसमिति में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मुख्यमंत्री वह सांसद हरिद्वार , डॉ रमेश पोखरियाल निशंक  ने  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से घबराकर संपूर्ण विपक्ष एक हो गया है। जो सांप और नेवले की तरह वह मोदी से घबराकर गले मिल गए हैं ।
मोदी सरकार ने इन साढ़े चार साल में बहुत ही ऐतिहासिक कार्य किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से   प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही , कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों की कल्याणकारी योजनाओं से उत्तराखंड का चौमुखी विकास हो रहा है श्री पुंडीर ने केंद्र सरकार वह राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के विषय में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया
[इस अवसर पर मंडल प्रभारी वीर सिंह चौहान अमित शाह जिला मंत्री दिनेश सजवान जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत डबल सिंह भंडारी रामगोपाल शर्मा संजीव सैनी राजकुमार नवीन चौधरी दीवान सिंह रावत विजय भट्ट आदि ने भी संबोधित किया कार्यसमिति में महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रीता जोशी आशा सिवान पूनम चौधरी ममता नयाल टेक चंद  सुभाष रावत रोहित बडोला दिनेश तीरपाठी त्रिलोक सिंह रावत भरत सिंह सोलंकी अनूप सोलंकी  आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.